हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में वैष्णों देवी, जम्मू के डोडा और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली तथा अन्य स्थानों में हुए जान-माल के नुकसान के संबंध में एक प्रस्ताव रखा जिसके तहत हरियाणा विधानसभा के सभी सदस्यों ने खडे होकर इन क्षेत्रों में हुई आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौत रखा।
India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में वैष्णों देवी, जम्मू के डोडा और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली तथा अन्य स्थानों में हुए जान-माल के नुकसान के संबंध में एक प्रस्ताव रखा जिसके तहत हरियाणा विधानसभा के सभी सदस्यों ने खडे होकर इन क्षेत्रों में हुई आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौत रखा।
प्रस्ताव रखने के दौरान विज ने कहा कि गत दिवस माता वैष्णों देवी जाने वाले रास्ते पर पहाड़ खिसकने से 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसी प्रकार, कुल्लू व मनाली पर्यटन स्थल पर भी काफी ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। ऐसे ही, जम्मू के डोडा में भी बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है जबकि अभी पूरा आंकडा नहीं आया है।
इसलिए वे चाहते हैं कि जिन लोगों की इन आपदाओं के कारण जानें गई हैं उनकी शांति के लिए प्रार्थना की जाए। इस पर, विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण द्वारा विधानसभा के सभी सदस्यों को खडे होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखने के लिए कहा गया।
नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…
Sarkari Naukri CSIR IMMT Recruitment 2026: CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) में नौकरी…
Ramaiya Vastavaiya Song Secrets: साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' का गाना 'रमैया…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार का आज आखिरी दिन है,जो लोग नौ…
Himachal Gold Price Today: सोना चांदी के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी…
Phone Storage Saving Tips: स्मार्टफ़ोन में स्टोरेज की समस्या एक आम और लगातार बनी रहने…