<
Categories: हरियाणा

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सुभाष बराला ने कहा – पूरी तरह से ‘कंट्रोल’ में है प्रदेश की कानून व्यवस्था, अभय-दिग्विजय को मिली धमकी पर जानिए क्या बोले बराला

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कंट्रोल में है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को फ्री हैंड किया हुआ है। पुलिस के आला अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सीएम सैनी ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले की पूर्व सरकारों में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण मिलता था। अब बीजेपी की सरकार में अपराधियों को सरंक्षण नहीं मिलता। वहीं अभय सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला को धमकी मिलने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

India News (इंडिया न्यूज), Subhash Barala : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कंट्रोल में है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को फ्री हैंड किया हुआ है।

पुलिस के आला अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सीएम सैनी ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले की पूर्व सरकारों में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण मिलता था। अब बीजेपी की सरकार में अपराधियों को सरंक्षण नहीं मिलता। वहीं अभय सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला को धमकी मिलने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

सीएम नायब सिंह सैनी ने संतुलन बनाकर ही कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया

वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला करेगा। केंद्रीय नेतृत्व ही चुनाव की तैयारी अपने तरीके से करेगा। चुनाव की अधिकारियों ने घोषणा कर दी है। प्रदेश कलेक्टर रेट पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संतुलन बनाकर ही कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया है। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले लोगों का सीएम नायब सिंह सैनी ने ध्यान में रखा। 

HKRN कर्मचारियों को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने के बारे में भी सरकार सोच रही है। सरकार की ऐसी सोच है कि HKRN कर्मचारी जिस प्रकार अब सरकार में सेवा दे रहे है भविष्य में भी सेवा देते रहेंगे। सरकार जिन कर्मचारियों को पक्का करने का विचार कर रही है उनको सरकार की और से सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। एक लाख 22 हजार कर्मचारियों को सरकार की और से सुविधाएं दी जा रही है।

गोपाल कांडा के खुलासे पर कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा द्वारा सिरसा जिला की तीन विधानसभा सीटों पर इनेलो और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ने के आरोप लगाने पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। अपनी सरकार बनाने के लिए प्रयास करती है। इस चुनाव से पहले बीजेपी ने लगातार प्रदेश में दो बार सरकार बनाई। कांग्रेस ने भी चुनाव में पूरा जोर लगाया हुआ था। बीजेपी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा और तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई। सुभाष बराला ने गोपाल कांडा के खुलासे पर कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा है।
 
बीजेपी कोई बदले की भावना से काम नहीं कर रही

रोबर्ट वाड्रा पर ईडी के शिकंजा कसने के बाद कांग्रेस के बीजेपी पर बदले की भावना से कार्रवाई करने के आरोप पर सुभाष बराला ने कहा बीजेपी कोई बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। सरकारी एजेंसियों के पास जिस प्रकार की शिकायते आती है तो एजेंसियां पूरी तरह से स्वतंत्र है। एजेंसियां अपने तरीके से काम करती है। रॉबर्ट वाड्रा के मामले में भी एजेंसियां स्वंतंत्र रूप से काम रही है।

Recent Posts

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST