<
Categories: हरियाणा

मंत्री विज का बड़ा ऐलान : अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच जल्द चलेगी एक नई यात्री रेलगाड़ी, उम्मीद जताई जल्द पूरी होगी फिजिबिलिटी जांच

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच (Feasibility Check) कराई जाएगी। विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच (Feasibility Check) कराई जाएगी। विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था।

  • नई रेलगाड़ी के शुरू होने से यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी

जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबाला छावनी-चण्डीगढ़ मार्ग पर नई यात्री गाड़ी के संचालन हेतु ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आना-जाना करते हैं। वर्तमान में बस सेवाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इस नई रेलगाड़ी के शुरू होने से न केवल यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।

आम लोगों का जीवन और सहज होगा

विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक बड़ा सैन्य एवं औद्योगिक केंद्र है, जबकि चण्डीगढ़ प्रदेश व क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी है। दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। ऐसे में सीधी रेलगाड़ी सुविधा से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आम लोगों का जीवन और सहज होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिजिबिलिटी जांच जल्द पूरी होगी और हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में यह नई यात्री रेलगाड़ी उपलब्ध होगी।

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST