बीती रात घरौंडा रेलवे फाटक के पास जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी कमलेश (42) और काजल (20) निवासी राजीव कालोनी घरौंडा की मौत हो गई। मृतका कमलेश के देवर और काजल के चाचा नरेश ने बताया कि बुधवार की रात को बेटी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।
India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : बीती रात घरौंडा रेलवे फाटक के पास जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी कमलेश (42) और काजल (20) निवासी राजीव कालोनी घरौंडा की मौत हो गई। मृतका कमलेश के देवर और काजल के चाचा नरेश ने बताया कि बुधवार की रात को बेटी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। पीछे-पीछे उसकी मां कमलेश भी पहुंच गई। बेटी काजल सुसाइड करने लगी तो उसको बचाने के चक्कर में मां भी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे दोनों की मौत हो गई।
चाचा नरेश ने बताया कि मां-बेटी के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हैं। पड़ोसियों और रेलवे पुलिस की ओर से सूचना पाकर वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो दोनों के शव पड़े हुए थे। काजल 12वीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद कम्प्यूटर का कोर्स कर रही थी। जी.आर.पी. के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक महिला और युवती के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…