<
Categories: हरियाणा

महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर तंज, बोले-मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में कौन सा जीएसटी लगता है ? वोट चोरी के आरोप पर बोले- नाच न जाने आंगन टेढ़ा

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल पहुँचे और पूर्व संध्या पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। कैथल के कमेटी चौक से पेहवा चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के कैथल इकाई के तमाम नेता शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हैं उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों की महिमा बताइए और कहा कि हमें गर्व है अपने तिरंगे पर तिरंगा हमारी स्वतंत्रता की पहचान है 15 अगस्त को देश आजाद हुआ और आजादी की यहां पर सांस लेने का मौका मिला।

India News (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल पहुँचे और पूर्व संध्या पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। कैथल के कमेटी चौक से पेहवा चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के कैथल इकाई के तमाम नेता शामिल हुए।

पत्रकारों से बात करते हैं उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों की महिमा बताइए और कहा कि हमें गर्व है अपने तिरंगे पर तिरंगा हमारी स्वतंत्रता की पहचान है 15 अगस्त को देश आजाद हुआ और आजादी की यहां पर सांस लेने का मौका मिला। देश की सीमाओं पर तिरंगा लहरा रहा होता है और अगर दूर से कोई दुश्मन घात लगाकर हमला करने की सोचता है तो हमारे देश का नौजवान इस तिरंगे को सैल्यूट करके और तिरंगा अपने हाथ में लेकर देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देता है। 

नाच न जाने आंगन टेढ़ा

पत्रकार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा संगठन की लिस्ट जारी कर कहां की कांग्रेस का संगठन सबसे बड़ा होगा इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा ने कहा कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं, क्योंकि हसीन सपनों देखने पर कौन सा जीएसटी लगता है। कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह तो वही बात हुई नाच न जाने आंगन टेढ़ा।

अगर कांग्रेस को खत्म नहीं किया तो यह आने वाले समय में  बन सकती है नासूर

महिपाल ढांडा ने महात्मा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि गांधी ने कहा था कि अब हमें आजादी मिल गई है तो हमें कांग्रेस को खत्म देख कर देना चाहिए अब इसका कोई काम नहीं है। अगर कांग्रेस को खत्म नहीं किया तो यह आने वाले समय में नासूर बन सकती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने यह शब्द आजादी मिलने के तुरंत बाद ही कहे थे। परंतु सत्ता के लालची लोगों ने महात्मा गांधी की इस बात को नहीं माना। भारत देश की आजादी के साथ कुछ और देश में भी आजादी पाई थी परंतु आज वह देश विकसित हो गए और हम बिछड़ गए, हमारे पिछले पान का कारण सत्ता के लोभी लोग हैं।

शेर का भाई बघेरा, वा कूदे नो, और वा कूदे तेहरा

पत्रकारों ने कहा कि आदित्य सुरजेवाला मुख्यमंत्री को कॉमेडियन बता रहे हैं इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा सुरजेवाला पता नहीं कौन सी रामलीला में कौन सा नाटक करते हैं। वह सदन में खड़े होकर भी झूठ बड़े तरीके से बोलते हैं। वह कहावत है शेर का भाई बघेरा, वा कूदे नो, और वा कूदे तेहरा। दोनों बापू बेटा में अड़ी लगी हुई है।

इस बात पर मैं आज भी कायम हूं

हिंदी हिंदू और हिंदुस्तान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है 21 और भाषाएं ऐसी है जो राष्ट्रभाषा है। अंग्रेजी का प्रचलन कामकाज के लिए थोड़ा बहुत प्रयोग किया जाए तो ठीक है क्योंकि संविधान में ऐसा लिखा है। परंतु इसका 100% प्रयोग करना ठीक नहीं है इस बात पर मैं आज भी कायम हूं। आगरा में देश की प्रगती उन्नति और उत्थान करना है तो वह हम राष्ट्रभाषा के साथ ही कर सकते हैं।

हम अपनी राष्ट्रभाषा के साथ ही आगे बढ़ सकते हैं दूसरी विदेशी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है हमें अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर हमारे काम आ सके,ज्ञान अर्जित करना कोई बुरी बात नहीं है, परंतु अगर हम अपने देश में हर जगह विदेशी भाषाओं का प्रयोग करेंगे तो हम पिछड़ जाएंगे। अपनी मातृभाषा से प्रेम करना और अपनी मातृभाषा में काम करना यह हमारे लिए गौरव की बात है। 

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST