हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किए जाने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा और कपास की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए पोर्टल खोला है, लेकिन उसमें महेंद्रगढ़ को शामिल नहीं किया गया।
India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Prof Ram Bilas Sharma : हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किए जाने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा और कपास की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए पोर्टल खोला है, लेकिन उसमें महेंद्रगढ़ को शामिल नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बात की।
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि माधोगढ़ किले के रानी महल तक जाने वाला सड़क मार्ग, जो अधिक बरसात से क्षतिग्रस्त हो गया है, को भी तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सरकार ने माधोगढ़ किले का जीर्णोद्धार कराया था, जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे थे। लेकिन सड़क के टूटने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है।
इसी प्रकार उन्होंने बलाना स्थित बाबा रामपाल दास आश्रम से लेकर पहाड़ की चोटी पर स्थित हंसनाथ आश्रम तक बनी करोड़ों रुपए लागत की सड़क भी बारिश से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उसे भी तुरंत दुरुस्त करने की मांग की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किया जाएगा और दोनों सड़कों की मरम्मत का कार्य भी तुरंत शुरू कराया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र एवं हरियाणा सरकार पूरी तरह पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसान पुत्र हैं और किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2015 में उनके मंत्री कार्यकाल के दौरान ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सबसे अधिक मुआवजा महेंद्रगढ़ जिले के किसानों को ही मिला था।
Suryakumar Yadav: लगातार 12 मैच जीतने के बाद भारत का विजय रथ थमा! साउथ अफ्रीका…
IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण…
अजब गजब न्यूज: न्यूयॉर्क के इस प्राइमरी केयर डॉक्टर ने मौत के बाद ज़िंदगी के कॉन्सेप्ट…
कृति सेनन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस…
30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में 71 दिन उदयपुर जेल में बिताने के बाद फिल्ममेकर…
Ayatollah Khamenei: ट्रंप के अल्टीमेटम से ईरान में खलबली! खामेनेई ने हत्या की साजिश के…