राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैजलपुर गाँव विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सांसद खेल महोत्सव की पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए, हरियाणा पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) द्वारा लगभग 7.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण किया।
India News (इंडिया न्यूज), Rajya Sabha MP Subhash Barala : राष्ट्रीय खेल दिवस पर फतेहाबाद जिले के बैजलपुर गाँव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सांसद खेल महोत्सव की पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए, हरियाणा पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) द्वारा लगभग 7.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनका योगदान भारतीय खेल इतिहास में अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों से नई प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मंच उपलब्ध कराना है। 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक होने वाले इस महोत्सव में हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, जेवलिन थ्रो, दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही रस्साकसी, मटका दौड़ और अन्य पारंपरिक खेल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह एस्ट्रोटर्फ न केवल फतेहाबाद, बल्कि पूरे हरियाणा को खेलों का हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…