<
Categories: हरियाणा

पानीपत से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी गई 1 करोड़ की राहत सामग्री, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के विकास,पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय से पंजाब बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानीपत जिले की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की मदद सामग्री के रूप में भेजी गई।

India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Krishan Lal Panwar : हरियाणा के विकास,पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय से पंजाब बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानीपत जिले की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की मदद सामग्री के रूप में भेजी गई।

  • हरियाणा के किसानों सरकार अब तक 15 हजार 465 करोड़ का दे चुकी मुआवजा
  • इस विकट घड़ी में पानीपत कभी नहीं हटेगा पीछे : शहरी विधायक प्रमोद विज
  • जरूरत पड़ने पर आगे भी देंगे मदद : जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट
  • पानीपत हमेशा देश और समाज के लिए रहता है खड़ा : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

प्रदेश सरकार हमेशा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार

मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा में किसानों को 15,465 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। अब सरकार ने 12 से 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को गिरदावरी और आकलन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

5 हजार कीट जिसमें 19 वस्तुएं शामिल

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भेजी गई राहत सामग्री में पानी, आटा, आलू, अचार, सूखा दूध, राशन किट, सुखा राशन, कंबल, मच्छरदानी, दवाइयां, बिस्तर और पानी की बोतलें सहित 5 हजार कीट जिसमे 19 वस्तुएं शामिल है। इन ट्रकों के साथ जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह और बीजेपी के पदाधिकारी नरेश बेनीवाल, अमरजीत कोहली और जगबीर आर्य भी रवाना हुए।

राहत सामग्री जुटाने में प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई

शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राहत सामग्री जुटाने में प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई है। बहुत कम समय में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के प्रयासों से यह सामग्री इकट्ठी की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पानीपत पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ा है। उपायुक्त डॉ. दहिया ने जिला वासियों का इस राहत सामग्री को जुटाने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पानीपत  हमेशा देश और समाज के लिए खड़ा रहता है।

उपायुक्त ने बताया कि पंजाब के लिए 5 हजार राहत किट भेजी जा रही हैं, इनमें :

  • 2 हजार तिरपाल
  • 2 हजार 700 दवाइयों की किट
  • 2 हजार 600 बिस्तर, 8 बोरे मच्छरदानी, 12.5 टन आलू, 25 टन आटा
  • 1360 पेटी पानी की बोतलें सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, डीएफएससी नीतू, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, मीडिया सह प्रभारी ईश कुमार राणा, संजय अग्रवाल ,पूर्व मेयर अवनीत कौर, मालती, रंजीता कौशिक ,नवीन भाटिया, हिमांशु, भावना जैन, देवेंद्र चौहान, रोशन लाल माहला, विजय सहगल, राहुल राणा, मनोज जोगी, रविंदर और अन्य कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Recent Posts

जब मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद उर्वशी रौतेला से छीन लिया गया ताज, आखिर सुष्मिता सेन ने क्यों किया बाहर?

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से…

Last Updated: March 17, 2026 14:22:16 IST

व्हीलचेयर पर बैठ करते रहे ड्यूटी, जानें कैसे एक आईआईटीन ने कॉर्पोरेट सपने के बजाय देश सेवा को चुना

Manohar Parrikar: एक साल से ज़्यादा समय तक देश ने देखा कि एक लाइलाज बीमारी…

Last Updated: March 17, 2026 14:16:28 IST

एक साथ शुरू किया आईपीएल करियर, लेकिन किसने खेले सबसे ज्यादा मैच, रोहित या धोनी में से कौन आगे?

MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल…

Last Updated: March 17, 2026 14:05:05 IST

Delhi News: वीडियो शूट बन गया आखिरी पल! दिल्ली में स्टंट करते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली

Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट…

Last Updated: March 17, 2026 14:04:50 IST

24 Speed Post: अब 24 घंटे के अंदर पाएं अपना डिलीवरी का सामान! पोस्ट ऑफिस लाया नई ‘24 स्पीड पोस्ट’ स्कीम

इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें…

Last Updated: March 17, 2026 13:57:50 IST

1.7 लाख रु. का Balenciaga का बैग लेकर इवेंट में पहुंचीं चीनी अदाकारा, लोगों ने कहा ‘कचरे की थैली’, वीडियो वायरल

अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक…

Last Updated: March 17, 2026 13:54:42 IST