हरियाणा में इन दिनों बरसात और पहाड़ी इलाकों से आ रहे बाढ़ के पानी की वजह गांवों, शहरों में सड़के जलमग्न हो रही हैं। इतना ही नहीं स्कूलों में भी पानी भर रह है, जिसके चलते बच्चों को दर के माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बात अगर चरखी-दादरी की की जाए तो यहां लगातार हो रही बारिश के बाद से ऐसे हालत बन गए हैं कि चारों तरफ पानी ही पानी है।
India News (इंडिया न्यूज), Schools In Charkhi-Dadri Are Flooded With Water : हरियाणा में इन दिनों बरसात और पहाड़ी इलाकों से आ रहे बाढ़ के पानी की वजह गांवों, शहरों में सड़के जलमग्न हो रही हैं। इतना ही नहीं स्कूलों में भी पानी भर रह है, जिसके चलते बच्चों को दर के माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बात अगर चरखी-दादरी की की जाए तो यहां लगातार हो रही बारिश के बाद से ऐसे हालत बन गए हैं कि चारों तरफ पानी ही पानी है। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के कमरे व लैब तक पानी से लबालब हैं।
हालात ऐसे बने हुए हैं कि विद्यार्थियों के हाथों में किताब होते हुए भी उनकी नज़र किताब पर न होकर पानी से निकलने वाले सांपों व कीड़ों पर लगी रहती है। विद्यार्थी ऐसे भय के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं स्कूल में अब तक भी पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। सूत्रों के अनुसार स्कूल भवन के लिए करीब 6 करोड़ की राशि मंजूर की गई है, लेकिन फिलहाल बारिश की वजह से बहुत हालात बुरे बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बरसाती मौसम में कई वर्षों से जिला मुख्यालय पर राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। स्कूल में कभी सांप तो कभी बिच्छू निकलते हैं।स्कूल प्राचार्य सुरेश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा करीब 6 करोड़ का बजट नये भवन के लिए मंजूर किया है, जिसका टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही नया भवन बनने के बाद बच्चों को इस दिक्कत से निजात मिलेगी।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…