जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि जिले में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व निर्माणकर्ताओं पर एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal Administration Takes Big Action Against Illegal Colonies : जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि जिले में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व निर्माणकर्ताओं पर एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि गत दिवस करनाल में 7 अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
1. सैक्टर-16, अंबेडकर भवन के पास (लगभग 2.5 एकड़)
पक्की सड़कें
सीवरेज सिस्टम
बिजली के खंभे
2. दून वैली कॉलेज के पास (लगभग 2.5 एकड़)
पक्की सड़कें
सीवरेज सिस्टम
बिजली के खंभे
3. मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे (लगभग 3.5 एकड़)
कच्ची सड़कें
4. मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे (लगभग 1.5 एकड़)
कच्ची सड़कें
5. रामदेव कॉलोनी के पीछे (लगभग 4.5 एकड़)
कच्ची सड़कें
6. रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे (लगभग 1 एकड़)
1 डी.पी.सी.
कच्ची सड़कें
7. रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे (लगभग 3 एकड़)
15 डी.पी.सी.
पक्की सड़कें
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में कोई भी निर्माण न करें, अन्यथा कार्यालय द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग डीलरों के जाल में न फंसें और केवल शहर में बनी वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदकर घर बनाएं। साथ ही, डीलरों से अपील की गई कि वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हरियाणा चंडीगढ़ से लाइसेंस लेकर ही कॉलोनी विकसित करें ताकि आमजन को सुरक्षित और वैध लाभ मिल सके।
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…