<
Categories: हरियाणा

करनाल में सनसनी : झाड़ियों में मिला 17 वर्षीय लड़की का शव, सिर पर चोट के निशान, भाई पर हत्या का शक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

करनाल जिले के इंद्री कस्बे में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने गढ़ी बीरबल रोड पर उमरपुर गांव के पास झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद इंद्री थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज),17-Year-Old Girl Dead body Found In Bushes : करनाल जिले के इंद्री कस्बे में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने गढ़ी बीरबल रोड पर उमरपुर गांव के पास झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद इंद्री थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका ने काली पैंट और लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

सिर पर चोट के निशान

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस तरह हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक चिट मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। जब पुलिस ने नंबरों के आधार पर जांच की तो पता चला कि मृतका उत्तर प्रदेश के कैराना की रहने वाली है। लड़की के माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी बहन के पास रहती थी।

भाई पर गहराया शक

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मृतका का अपने बड़े भाई से झगड़ा और हाथापाई हुई थी। पुलिस को इस घटना का वीडियो भी मिला है। फिलहाल भाई घटनास्थल से गायब है और उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का ही प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण और घटनाक्रम पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा।

Recent Posts

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST