<
Categories: हरियाणा

श्रीमदभागवत गीता पर अनिल विज का बयान, बोले- गीता हमारी संस्कृति..हमारा धर्म और….,हिन्दूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में गीता पढ़ाई जानी चाहिए

रियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए।

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Statement On Shrimad Bhagwat Geeta : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तराखण्ड के बाद हरियाणा में भी श्रीमदभागवत गीता पढाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

  • श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी
  • हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए
  • राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड लोगों पर विश्वास नहीं हैं

हर स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई  जानी चाहिए

उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान के हर आदमी और हर स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई  जानी चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति भी है ओर हमारा धर्म भी है और हमारी विचारधारा भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था और हरियाणा के बच्चों को यह जानने का अधिकार है कि श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता में क्या ज्ञान दिया था। इसलिए श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए। 

राहुल गांधी वही बात कहेंगें जिस पर पाकिस्तान को विश्वास

विज ने कहा कि राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड लोगों पर विश्वास नहीं हैं और न ही देश की सेना पर विश्वास है तथा न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है, उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी वही बात कहेंगें जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये (विपक्ष) बार-बार प्रचार कर रहे थे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की वार्ता करवाई है, जबकि प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्धविराम की वार्ता टंªप ने नहीं करवाई और यही बात पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने भी कहा कि वार्ता नहीं करवाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंधुओं, हमारी बात नहीं मानते हो तो पाकिस्तान की बात मान लो।

हमने आतंकी अड्डों को बर्बाद किया हैं, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया

पहलगाम आंतकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा खडे किए गए प्रश्न के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हमने आतंकी अडडों को बर्बाद किया हैं, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि खडगे जी कौन से मित्र के बारे में विशेषरूप से पूछना चाहते हैं, अगर वे नाम लेकर बताएंगें तो उनका भी बता देंगें’’।

लोग सड़क को छोड़कर अपना काम-धंधा करें

पार्किंग बनाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग रेहडी-रिक्शा लगाकर देश को आगे बढाने का काम कर रहे हैं, ये अच्छी बात है क्योंकि वे अपने बच्चों को पालकर पढाने-लिखाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन रेहडी-रिक्शा लगाने से यातायात व रास्ते में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पिछले दिनों अंबाला शहर में सडक पर लंगर लगा हुआ था और ट्रक आया और चढ गया तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए लोग सडक को छोडकर अपना काम-धंधा करें।

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST