फरीदाबाद निवासी मुकेश वशिष्ठ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ को वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपना मीडिया समन्वयक नियुक्त किया था। उनके परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
India News (इंडिया न्यूज), Mukesh Vashisht : फरीदाबाद निवासी मुकेश वशिष्ठ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ को वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपना मीडिया समन्वयक नियुक्त किया था। उनके परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि मुकेश वशिष्ठ के पिछले कार्यकाल में पत्रकारों को डिजिटल मीडिया पॉलिसी जैसी सौगात मिली, वहीं उन्हीं के प्रयासों से गुरुग्राम जिले में प्रेस क्लब का निर्माण भी हुआ। करीब तीन साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें मेवात जिले का विशेष कार्य भी सौंपा था, जिसके तहत मुकेश ने गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
इसके साथ ही 9 मार्च 2024 को राजा हसन खान मेवाती बलिदान दिवस के अवसर पर 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। मुकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं। वे हरियाणा ABVP के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…
UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…
Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…