सफीदों के रामपुरा रोड पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की गुरुवार रात को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक प्राइवेट अस्पताल चलाता था और रात को अपने साले और एक अन्य डॉक्टर के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हुए हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Murder In Jind : सफीदों के रामपुरा रोड पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की गुरुवार रात को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक प्राइवेट अस्पताल चलाता था और रात को अपने साले और एक अन्य डॉक्टर के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के मुआना गांव का विकास शर्मा सफीदों में अनुज मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल चलता था। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भी पार्टी में कई पदों पर शिवकुमार शर्मा ने काम किया है। विकास शर्मा वीरवार रात को अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ घर की तरफ जा रहे थे। रामपुरा रोड पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें विकास शर्मा को ज्यादा गंभीर चोटें आई।
तीनों को पानीपत के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां डॉ. विकास शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनिल और विकास शर्मा के साले को भी चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे की सरे राह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जा रही है तो आम आदमी कहां से सुरक्षित होगा।
Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…
होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…
Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…
contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…
राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…
MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…