पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को महिला थाना व साइबर क्राइम थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया और खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
India News (इंडिया न्यूज), SP Bhupender Singh : पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को महिला थाना व साइबर क्राइम थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया और खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत उन्होंने क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा, साइबर क्राइम थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय, एसपी रीडर एएसआई सुभाष व दोनों थानों में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग में सर्वप्रथम दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया जाए। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। महिला विरुद्ध अपराध व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के हर संभव प्रयास किए जाए।

इसी के साथ थाना में शिकायत लेकर आने वाली प्रत्येक महिला व व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। उनके कार्यालय में तैनात फीडबैक सेल पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता के पास फोन कर फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था के साथ महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिला थाना व दुर्गा शक्ति की टीमों को स्कूल, कॉलेज व चिन्हित किए हॉटस्पॉट स्थानों पर निरंतर गश्त कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश दिए।
एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…
Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…
NCERT Syllabus: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा सिर्फ कक्षा 8 तक…