<
Categories: हरियाणा

नगर निगम करनाल की सख्त कार्रवाई : 4 अवैध डेयरियां सील, 6 पशु जब्त, अब नहीं चलेगी ढिलाई…नोटिसों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं

नगर निगम करनाल ने शहर में चल रही अवैध डेयरी संचालन के विरुद्ध शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत शहर की 4 डेयरियों को सील किया गया। ये डेयरी संचालक पिंगली डेयरी शिफ्टिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माण होने के बावजूद अपनी डेयरियों को शहर से स्थानांतरित नहीं कर रहे थे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Four Illegal Dairies Sealed On Karnal : नगर निगम करनाल ने शहर में चल रही अवैध डेयरी संचालन के विरुद्ध शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत शहर की 4 डेयरियों को सील किया गया। ये डेयरी संचालक पिंगली डेयरी शिफ्टिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माण होने के बावजूद अपनी डेयरियों को शहर से स्थानांतरित नहीं कर रहे थे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।

पशुओं की जब्ती और जुर्माना

नगर आयुक्त ने बताया कि सील की गई डेयरियों से 6 पशु (4 बड़े व 2 छोटे) कब्जे में लिए गए हैं। पशुओं के मालिकों पर कुल 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

प्रति बड़ा पशु: ₹10,000

प्रति छोटा पशु: ₹5,000

यह राशि वसूलने के बाद ही पशुओं को छोड़ा जाएगा।

सील की गई डेयरियों के स्थान

डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि जिन डेयरियों को सील किया गया है, वे निम्नलिखित स्थानों पर स्थित थीं:

राम नगर क्षेत्र, लाठर रोड स्थित अम्बेडकर पार्क के पास — 2 डेयरियां

ज्योति नगर — 1 डेयरी

शिव कॉलोनी, गली नंबर 9 — 1 डेयरी

डेयरी सील की कार्रवाई हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 333, तथा पशुओं की जब्ती की कार्रवाई धारा 332 के तहत की गई है।

पशुओं की टैगिंग व गौशाला में स्थानांतरण

पशुओं को जब्त करते समय मौके पर ही पशुपालन विभाग की टीम द्वारा टैग लगाए गए ताकि पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। जब्त किए गए सभी पशुओं को फूसगढ़ स्थित गौशाला में भेज दिया गया है।

डेयरी शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की सुविधाएं

निगमायुक्त ने बताया कि डेयरी संचालकों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे और पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरण के लिए कहा गया था, लेकिन उनकी ओर से अनदेखी की गई।

नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएं:

बिजली और पानी के कनेक्शन

सड़कों का निर्माण

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

फाउंडेशन हेतु 3 फुट मिट्टी की मुफ्त भरपाई

अब तक करीब 35 डेयरियां कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हो चुकी हैं, जबकि 80 डेयरियां निर्माणाधीन हैं।

स्वच्छता व कानून व्यवस्था हेतु चेतावनी

नगर आयुक्त ने कहा कि इस कार्रवाई से शहर में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी डेयरी संचालक निर्धारित स्थल पर शिफ्ट नहीं करेगा, उसकी डेयरी सील की जाएगी और पशु कब्जे में लिए जाएंगे।

कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण

आज की कार्रवाई का नेतृत्व उप निगम आयुक्त अभय सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यकारी अभियंता ओ.पी. करदम ने किया।

टीम में निम्न अधिकारी मौजूद रहे:

सचिव: बल सिंह

नायब तहसीलदार: राम कुमार

सहायक: मनोज मान व प्रदीप शर्मा

मुख्य सफाई निरीक्षक: सुरेंद्र चोपड़ा

सफाई निरीक्षक: मनदीप सिंह

अन्य स्टाफ व भारी पुलिस बल।

Recent Posts

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध: श्रद्धा और सवाल के बीच आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भक्तों ने अटूट आस्था का परिचय…

Last Updated: April 9, 2026 15:32:14 IST

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST