<
Categories: हरियाणा

भ्रूण हत्या के मामले में किशोरी गिरफ्तार, नानी के खिलाफ भी गर्भ गिरवाने का केस दर्ज, दो बच्चों के पिता ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म

पानीपत जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवती ने नानी के घर जाकर भ्रूण हत्या को अंजाम दिया। झाडिय़ों में भ्रूण मिलने के मामले में जांच में लगी पुलिस ने युवती को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के पिता ने घर में घुसकर लड़की से बार-बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं पर पुलिस ने नानी के खिलाफ भी गर्भ गिरवाने का केस दर्ज किया।

India News (इंडिया न्यूज), A Girl Arrested In Foeticide Case : पानीपत जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवती ने नानी के घर जाकर भ्रूण हत्या को अंजाम दिया। झाडिय़ों में भ्रूण मिलने के मामले में जांच में लगी पुलिस ने युवती को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के पिता ने घर में घुसकर लड़की से बार-बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं पर पुलिस ने नानी के खिलाफ भी गर्भ गिरवाने का केस दर्ज किया। वहीं पर लडक़ी के पिता के ब्यान पर दुष्कर्म के आरोपी पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।

ननिहाल में लड़की को पेट दर्द हुआ

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से जींद निवासी हैं और पानीपत के एक गांव में एक साल रहता है। उसकी छोटी बेटी 17 साल की है। वह अपनी माँ के साथ नानी के घर गई थी। ननिहाल में लड़की को पेट दर्द हुआ। चेकअप के बाद पता लगा कि उसके पेट में एक मरा हुआ बच्चा है, जिसकी सफाई करवाकर भ्रूण को पास लगती झाडिय़ों में फेंक दिया था। 6 अगस्त को माँ बेटी घर पर आ गई। 

पिता ने बताया कि उन्हें बेटी का गर्भवती होने का पता नहीं लगा

यहां आने के बाद पत्नी ने घटना के बारे में पति को बताया। पिता ने बेटी से बात की, जिसमें बेटी ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने करवाचौथ के दिन जबरदस्ती दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उससे जान से मार देगा। इसके बाद वह बार बार दुष्कर्म करता रहा जिससे लडक़ी गर्भवती हो गई। पिता ने बताया कि उन्हें बेटी का गर्भवती होने का पता नहीं लगा। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST