<
Categories: हरियाणा

पानीपत के निर्यात जगत के लिए गौरव का क्षण : हैंडलूम दिवस पर साहिल इंटरनेशनल फर्म को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 25 वर्षों से हस्तनिर्मित उत्पादन कर रही फर्म

हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में हैंडलूम दिवस पर 29वां निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में हैंडलूम प्रोडक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व बिक्री में वृद्धि के लिए विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा द्वारा पदक व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया। पानीपत साहिल इंटरनेशनल फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल धमीजा व हिमांशी धमीजा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्वर्ण पदक हस्तनिर्मित गलीचों की बिक्री में कंपनी की वृद्धि रजत ट्रॉफी से विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने सम्मनित किया।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Sahil International Firm Received National Honor : हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में हैंडलूम दिवस पर 29वां निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में हैंडलूम प्रोडक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व बिक्री में वृद्धि के लिए विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा द्वारा पदक व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया। पानीपत साहिल इंटरनेशनल फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल धमीजा व हिमांशी धमीजा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्वर्ण पदक हस्तनिर्मित गलीचों की बिक्री में कंपनी की वृद्धि रजत ट्रॉफी से विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने सम्मनित किया।

sahildhamija1

पानीपत के निर्यात जगत के लिए गौरव का क्षण

साहिल धमीजा ने कहा कि यह पानीपत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत से कई हैंडलूम निर्यातकों ने 29वें निर्यात पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने कहा कि हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री में वृद्धि करने वाले पानीपत के कई निर्यातकों को सम्मानित किया। उन्होंने गर्व से बताया कि साहिल इंटरनेशनल ने पिछले एक वर्ष में हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री में 80% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनके पिता विनोद धमीजा की प्रेरणा से मिला

इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य निर्यातक भी हस्तनिर्मित उत्पादों के उत्पादन में आगे आएंगे। साहिल ने बताया कि पिछले लगभग 25 वर्षों से हस्तनिर्मित उत्पादन में साहिल इंटरनेशनल काम कर रही है। साहिल व हिमांशी धमीजा ने कहा कि यह सम्मान उनके पिता विनोद धमीजा की प्रेरणा से मिला है जिन्होंने हमेशा ही ग्राहकों को अच्छे उत्पादन व ईमानदारी के साथ कर काम करने की प्रेरणा दी है। साहिल इंटरनेशनल  फर्म  जिस मुकाम पर है व पिता विनोद धमीजा की बदौलत है तो मुझे आशा है कि आने वाले समय में साहिल इंटरनेशनल ने नए आयाम स्थापित करेगी।

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST