हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना स्थित राजकीय कॉलेज के भवन में दो कमरों की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में छात्र नहीं थे। बड़ा हादसा होते होते टल गया। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पूर्व भवन के एक कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। करीब 26 वर्ष पूर्व कॉलेज के भवन का निर्माण हुआ था जिसमें भवन के ज्यादातर कमरे कंडम हालत में है।
India News (इंडिया न्यूज), Government College Israna : हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना स्थित राजकीय कॉलेज के भवन में दो कमरों की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में छात्र नहीं थे। बड़ा हादसा होते होते टल गया। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पूर्व भवन के एक कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। करीब 26 वर्ष पूर्व कॉलेज के भवन का निर्माण हुआ था जिसमें भवन के ज्यादातर कमरे कंडम हालत में है।
हालांकि कॉलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। नए भवन को तैयार होने में अभी काफी समय लग सकता है। छात्रों का कहना है कि नए भवन बनने तक विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। पुराने भवन में ज्यादातर कमरे की छत बरसात में टपकती रहती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ हरिओम ने बताया कि बरसात की वजह से कई कमरों की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा है, छत भी टपकती है। दोनों कमरों को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। कमरों की छत का प्लास्टर टूटने की सूचना पंचायत विभाग व उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…