केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद जीएसटी दरों में बड़े स्तर पर बदलाव का व्यापारियों व आम लोगों ने स्वागत किया है। इन बदलावों के बाद आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं के दामों में कमी देखने को मिलेगी तथा आने वाले त्यौहारी सीजन नवरात्र व दीपावली के मौकों पर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है।
India News (इंडिया न्यूज), Public Welcomed Reduction Of GST Slabs : केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद जीएसटी दरों में बड़े स्तर पर बदलाव का व्यापारियों व आम लोगों ने स्वागत किया है। इन बदलावों के बाद आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं के दामों में कमी देखने को मिलेगी तथा आने वाले त्यौहारी सीजन नवरात्र व दीपावली के मौकों पर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है। क्योंकि जीएसटी परिषद की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अनुशंसा पर जीएसटी की 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को हटाकर 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत कर दिया है।
इससे आम जरूरत की चीजों के साथ बड़ी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट की कीमतें कम होगी। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। घरेलू खप की वस्तुओं की बिक्री बढ़ेगी, मध्यम वर्ग को अधिक खर्च करने का अवसर मिलेगा। एक मोटे अनुमान के अनुसार 50 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व नुकसान के बावजूद अर्थव्यवस्था के तेजी पकड़ेगी। जीएसटी रिफॉर्म की तैयारियों के बीच राजस्व संरक्षण और उपभोक्ताओं को जीएसटी का पूरा लाभ दिए जाने संबंधी यह निर्देश 22 सितंबर से लागू होने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जीएसटी सरलीकरण के संकेत दे दिए थे।
इस बारे में भिवानी निवासी एडवोकेट मयंक आहुजा, दुकानदार दीपक शर्मा, व संदीप, छात्र हिमांशु भाटी ने बताया कि जीएसटी स्लैब में आए बदलावों से उन्हे बहुत खुशी है। इनसे उन जैसे आमजन को सीधा लाभ होगा। किताबों, दवाइयों, कृषि यंत्रों पर जीएसटी कम होगी। जिसका लाभ आम व्यक्ति को सीधे रूप से मिलेगा। जहां 28 प्रतिशत टैक्स लग रहा था, वो अब 18 प्रतिशत लगेगा तथा जिन उत्पादों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था, उन पर अब 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इससे एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे, स्टेशनरी, कपड़े व कृषि यंत्र सस्ते होंगे तथा आम व्यक्तियों को सीधा लाभ होगा।
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…