<
Categories: हरियाणा

युवक के साथ लिव इन में रह रही माँ पर दो बच्चियों पर घर से निकालने का आरोप, दोनों बच्चियों को रोता देख थाने लेकर पहुंचे पड़ोसी

पानीपत सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लिव इन में रह रही एक महिला पर अपनी दो बेटियों के साथ मार पीट करने और उन्हें घर से बाहर निकालना का आरोप लगा है। बच्चियों को रात के समय बाजार में रोता हुआ देख पड़ोसी ने समाज सेवियों से संपर्क साधते हुए बच्चियों को लेकर सिटी थाने में पहुंचे। वहीं मामले में पुलिस ने नागरिक अस्पताल में बच्चियों का इलाज करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लिव इन में रह रही एक महिला पर अपनी दो बेटियों के साथ मार पीट करने और उन्हें घर से बाहर निकालना का आरोप लगा है। बच्चियों को रात के समय बाजार में रोता हुआ देख पड़ोसी ने समाज सेवियों से संपर्क साधते हुए बच्चियों को लेकर सिटी थाने में पहुंचे। वहीं मामले में पुलिस ने नागरिक अस्पताल में बच्चियों का इलाज करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला बच्चियों से लोगों के घरों में बर्तन साफ करने का काम करवाती और आए दिन मारपीट करती थी

दुकानदार अमन उप्पल ने बताया कि रोशन महल में दुकान के साथ मकान में एक महिला एक युवक के साथ किराए पर रहती है। महिला की शादी हरि सिंह चौक युवक के साथ हुई थी, जिससे छोड़कर महिला यहां सौदापुर के लड़के साथ लिव इन में रह रही थी। एक बच्ची चार साल की है तो दूसरी छह साल की। महिला ने अपने लड़के को पति के पास छोड़ा हुआ है जबकि दो बच्चियों के अपने साथ में ही रखा हुआ था। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि महिला बच्चियों से लोगों के घरों में बर्तन साफ करने का काम करवाती है और आए दिन बच्चियों के साथ बुरी तरह से मारपीट करती थी।

दोनों बच्चियों से बुरी तरह मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया

वीरवार रात को महिला ने दोनों बच्चियों से बुरी तरह मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। वहीं रात को पड़ोसी ने बच्चियों को देखा और पूछताछ की जिस पर बच्चियों ने अपनी सारी सच्चाई पड़ोसी व्यक्ति को बताई। दुकानदारों ने मामले की सूचना समाज सेवी सविता आर्या और पुलिस को दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST