<
Categories: हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रदेश के हर जिले में चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, गश्त और मुस्तैदी बढ़ाई

15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए है, हर जिले के एसपी ने अपने-अपने जिलों की स्थानीय पुलिस टीमों को सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रंबध किए गए है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।

India News (इंडिया न्यूज), Tight security arrangements for Independence Day : 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए है, हर जिले के एसपी ने अपने-अपने जिलों की स्थानीय पुलिस टीमों को सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रंबध किए गए है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कॉबिंग कर सभी होटल, ढ़ाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद कॉलोनी इत्यादी को चेक किया जा रहा है। रात के समय भी बॉर्डर नाकों द्वारा आनें जानें व्यक्तियों तथा वाहनों को जांच किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माननीय विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण माडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अपराध अन्वेषण टीमों को सुरक्षा संबधि आवश्यक दिशा निर्देश देकर सर्तक्ता से चेकिंग करने के निर्देश दिए है। 

पीसीआर, राईडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही

कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 525 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही परेड ग्रांऊड के चारों तरफ 6 विशेष नाकें लगाये गये है। इसके अतिरिक्त जिले के 15 स्थाई व अस्थाई नाकों को अलर्ट किया गया है जिनके द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों पर निगरानी व जांच की रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ सभी पीसीआर, राईडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है।

शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा कोई शरारत पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें। 

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST