Odisha Viral Video: भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर थाने (Chandrasekharpur Police Station) में एक महिला द्वारा ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल (Lady Constable) को थप्पड़ मारने (Slapped) का (Viral Video) वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला ने लेडी कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Bhubaneswar Viral Video:ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर पुलिस स्टेशन से एक बेहद ही हैरान वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो के मुताबिक, गुरुवार रात एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की. जिसके बाद यह पूरी घटना पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी और मोबाइल कैमरों में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तो वहीं, जानकारी के मुताबिक महिला किसी पुराने मामले की जानकारी लेने स्टेशन पहुंची थी, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अचानक आक्रोश में हो गई.
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, जब पुलिस कर्मियों ने महिला से उसके मामले के बारे में जानकारी मांगी, तो इस बात पर बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई और महिला ने हिंसक होते हुए लेडी कांस्टेबल को ही आखिरी में थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं, उसने वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की. हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
फिलहाल, चंद्रशेखरपुर पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी. तो वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि महिला को इतना ज्यादा हिंसक होना पड़ गया.
हालांकि, इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन जैसी सुरक्षित जगह पर कानून के रखवालों पर हमला एक गंभीर अपराध है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. महिला के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…