पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 उझा मोड़ पर दो नशा तस्करों को 11 किलो 960 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान गंगापुरी रोड़ वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित व गांव जीवनधारा चंपारण बिहार हाल आठ मरला निवासी प्रदीप के रूप में हुई।
India News (इंडिया न्यूज), Two Drug Smugglers Arrested : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 उझा मोड़ पर दो नशा तस्करों को 11 किलो 960 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान गंगापुरी रोड़ वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित व गांव जीवनधारा चंपारण बिहार हाल आठ मरला निवासी प्रदीप के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान एमजेआर चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 24 उझा मोड़ पर खड़े दो युवक नशा बेचने का अवैध काम करते है। दोनों युवक मादक पदार्थ लेकर कही जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक कट्टा व थैली लिए खड़े दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर उन्होने अपनी पहचान सुमित पुत्र जगदीश निवासी वाल्मीकि बस्ती व प्रदीप पुत्र गणेश निवासी जीवनधारा चंपारण बिहार हाल आठ मरला के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में दोनों युवकों की तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे व थैली से गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी सुमित के कब्जे से बरामद गांजा का वजन करने पर 956 ग्राम व आरोपी प्रदीप के कब्जे से बरामद गांजा का वजन करने पर 11 किलो 4 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अलग-अलग स्थान से बरामद गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाए थे। आरोपी प्रदीप ने बताया वह बरामद गांजा 2 दिन पहले बिहार के पटना से खरीद कर लाया था। आरोपी सुमित ने बताया वह बरामद गांजा एक दिन पहले दिल्ली में एक अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था। शुक्रवार को दोनों आरोपी मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी सुमित की बेल हो गई व आरोपी प्रदीप को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस गहनता से पूछताछ करने के साथ आरोपी प्रदीप से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…