<
Categories: हरियाणा

करनाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा : कैंटर की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत, पिता घायल, बहन के घर कौथली देने जा रहे थे पिता-पुत्री

शुक्रवार शाम को करनाल जिले के नेशनल हाईवे पर कुटेल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। बच्ची अपने पिता के साथ बहन के घर कौथली देने जा रही थी। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Tragic Accident On Karnal Highway :  शुक्रवार शाम को करनाल जिले के नेशनल हाईवे पर कुटेल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। बच्ची अपने पिता के साथ बहन के घर कौथली देने जा रही थी।

हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतुलन बिगड़ते ही सड़क पर गिरी बच्ची, कैंटर ने कुचला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निगदू गांव निवासी 46 वर्षीय अमर सिंह अपनी बेटी आरवी के साथ बाइक पर सवार होकर अराईपुरा गांव स्थित अपनी बहन के घर कौथली देने जा रहे थे। जब वे कुटेल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्री सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान आरवी सड़क पर इस तरह गिरी कि पीछे से आ रहे कैंटर के पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया।

राहगीरों ने घायल अमर सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल अमर सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। घायल अमर सिंह को अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान आरवी (8) निवासी निगदू के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति उसके पिता अमर सिंह हैं। अमर सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी और चश्मदीदों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST