<
Categories: हरियाणा

डिलीवरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, बोले-केवल खानापूर्ति की और घर भेज दिया, इलाज पूरा क्यों नहीं किया ?

पानीपत के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला को डॉक्टरों के द्वारा छुटटी दे दी गई थी, जिसके बाद घर जाकर महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

India News (इंडिया न्यूज), Woman Dies Two Days After Delivery : पानीपत के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला को डॉक्टरों के द्वारा छुटटी दे दी गई थी, जिसके बाद घर जाकर महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उसके पेट में लगातार दर्द हो रहा था

जानकारी के अनुसार रमजान मूल रूप से बंगाल निवासी हॉल पता विकास नगर गली न. 26 युवक की पत्नी गुलनाज खातून की नागरिक अस्पताल में पांच सितम्बर को डिलीवरी हुई थी और लडक़े को जन्म दिया था। उसके बाद डॉक्टरों ने डेढ़ दिन तक महिला का इलाज जारी रखा और बच्चे को भी मशीन में रखा गया। उसके बाद शनिवार को दोपहर बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उसके पेट में डिलीवरी के बाद से ही लगातार दर्द हो रहा था। 

केवल खानापूर्ति की और घर भेज दिया

पति ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी देते समय भी जांच में केवल खानापूर्ति की और घर भेज दिया। उसकी पत्नी को छुट्टी मिलने के बाद भी पेट में दर्द हो रहा था जिससे कारण उससे चलना फिरना तो दूर बिस्तर से उठा भी नहीं जा रहा था। जब उसकी तबीयत खराब थी तो डॉक्टरों ने उससे जल्दी छुट्टी क्यों दी, उसका इलाज पूरा क्यों नहीं किया। पत्नी की मौत के बाद भी डॉक्टरों ने सही कारण नहीं बताया और कहा कि पोस्टमार्टम होगा।

डिलीवरी के बाद से गुलनाज की ब्लीडिंग नहीं रूक रही थी

रमजान ने कहा कि उसकी पत्नी का समय रहते पूरा इलाज होता तो आज यह नौबत देखने को नहीं मिलती। वहीं पर मृतक महिला की सास ने बताया कि डिलीवरी के बाद से गुलनाज की ब्लीडिंग नहीं रूक रही थी। छुट्टी मिलने के बाद घर पर थोड़ी बहुत तबीयत में सुधार था। वहीं पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तबीयत ठीक देखने के बाद ही छुट्टी दी गई थी। उसके बाद घर जाने पर महिला को क्या दिक्कत हुई हैं यह परिजन ही जानते हैं।

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST