Chaitra Navratri 2026: कल से चेत्र नवरात्रि शुरू हो रही है. जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर को सवा 5 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. इसके अलावा, मंदिर प्रशासन ने विकलांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर सवा 5 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है.
Himachal Jwalamukhi Mandir: कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवरात्रों के पावन अवसर पर आज रात से ही मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है. दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में आस्था का अद्भुत माहौल बना हुआ है.
मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है, ताकि सभी भक्त सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन कर सकें.
नवरात्रों के पहले दिन से ही यहां भारी भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन ने भक्तों से व्यवस्था बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी मंदिर में कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे है. जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस बीच, मंदिर अधिकारी का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी मंदिर को सवा 5 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे.
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी मंदिर में कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं जो 9 दिनों तक चलेंगे. नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन ने विकलांग श्रद्धालुओं और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा की गई है. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्री मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है.
Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…
Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…
Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस…
Ashiyana Gangrape Case: लखनऊ के आशियाना में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात. बारिश से…
World Cheapest T20 League आपको जानकर हैरानी होगी कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) की विजेता…
Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…