<
Categories: हिमाचल

पैसों का लालच या कुछ और? हिमाचल से पकड़ा गया Pak के लिए जासूसी करने वाला युवक, अब IB और NIA करेगी पूछताछ

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की सुरक्षा से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

India News (इंडिया न्यूज)Himchal Pradesh Dehra Pakistan Spy: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के सुखाड़ गांव से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद अब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना, बीएसएफ, आईबी और एनआईए की टीमें भी हरकत में आ गई हैं। इन एजेंसियों ने देहरा पुलिस से संपर्क कर जांच में सहयोग मांगा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या 18 वर्षीय युवक पैसों के लालच में फंस गया? हालांकि यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब मामले में सेना, बीएसएफ, आईबी और एनआईए जैसी शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। अहम बात यह है कि युवक गरीब परिवार से संबंध रखता है और उसके पिता ड्राइवर हैं। क्यों पुराने समय के घरों में शुभ माने जाते थे 2 पल्लों वाले गेट? आज भी इस प्रथा को निभाना कितना है जरुरी मामले में पुलिस का बयान कांगड़ा जिले के देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजिंद्र सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भारद्वाज के मोबाइल में देश की सुरक्षा से जुड़े कुछ संवेदनशील दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मौजूद है। इसी आधार पर पुलिस ने 28 मई की सुबह दो टीमें बनाईं। एक तकनीकी टीम का नेतृत्व डीएसपी देहरा अनिल कुमार कर रहे थे, जबकि ग्राउंड एक्शन टीम का नेतृत्व डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार कर रहे थे। युवक के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। गरीब परिवार से है पकड़ा गया आरोपी अभिषेक सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी मां एक निजी होटल में सफाई कर्मचारी है और पिता ड्राइवर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉलेज छोड़ने के बाद आरोपी इंटरनेट के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में दिलचस्पी लेने लगा और सोशल मीडिया के जरिए विदेशी एजेंटों के संपर्क में आया। संबंधित खबरें गांव में फैली सनसनी, लोगों में अविश्वास इस गिरफ्तारी के बाद सुखाड़ गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका कोई जानकार युवक ऐसी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की सुरक्षा से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Putin कर रहे है युद्ध की तैयारी, US ने किया बड़ा दावा!

Share
Published by

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST