<

‘वह’ दुश्मन की गर्लफ्रेंड के साथ सोता था… बीवी निकली ‘सोनम’ फिर कर दिया राजा रघुवंशी जैसा कांड

Indore Navin Patidar Murder Case: शादी के बाद नवीन पाटीदार की पत्नी भारती के अवैध संबंध राहुल मराठा से बन गए. इसके बाद दोनों ही नवीन की हत्या की फिराक में थे.

Indore Navin Patidar Murder Case: इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार करने के साथ पूरे हत्याकांड की वजह भी सार्वजनिक कर दी है. यह कुल मिलाकर सोनम रघवंशी जैसा मामला निकला. नवीन पाटीदार की पत्नी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी. इस मामले में उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल है. मामले में मृतक की पत्नी भारती शामिल है.

पुलिस ने पत्नी के अलावा शूटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि पत्नी का प्रेमी फिलहाल गिरफ्तार से बाहर है. यहां पर बता दें कि इंदौर में शादीशुदा युवक नवीन पाटीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस की सख्ती के चलते पत्नी टूट गई और तोते की तरह पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. 

संदिग्ध हालात में हुई थी नवीन पाटीदार की मौत

आखिरकार नवीन की मौत के मामले का पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस सबूतों और गवाहों के आधार पर पाया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी. 
दरअसल, 12 अप्रैल, 2026 को नखराली ढाणी के सामने नवीन पाटीदार का शव मिला था. शुरुआत में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा था. जांच आगे बढ़ी तो शक जाहिर होने लगा. इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन के पीछे गोली फंसी मिली, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की. 

पुरानी रंजिश भी बनी हत्या की वजह

जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, नवीन पाटीदार की हत्या उसकी पत्नी के लव अफेयर के अलावा पुरानी रंजिश के चलते भी की गई. जांच में सामने आया कि नवीन पाटीदार की पत्नी भारती का  राहुल मराठा के साथ लव अफेयर था. राहुल मूलरूप से उज्जैन का रहने वाला है. राहुल और भारती ने नवीन पाटीदार की हत्या की साजिश रची. पुलिस अब तक पत्नी भारती के अलावा साजिश में शामिल मुकेश, अजय, श्रीराम बलाई को अरेस्ट किया है.

कैसे हुआ खुलासा

शक होने पर पुलिस ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे. एक फुटेज में घटनास्थल के आसपास दो युवक बाइक पर दिखे.  इनमें से एक ने मृतक की गर्दन के पीछे देसी पिस्टल से फायर किया था.  इसके बाद इनकी लोकेशन उज्जैन मिली. चारों ने कबूल किया कि होमगार्ड के बेटे की हत्या के मामले में नवीन ने राहुल की मुखबरी कर गिरफ्तार करवा दिया था. इसके बाद राहुल इसका बदला लेना चाह रहा था. डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पत्नी भारती ने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर 15 दिन पहले नवीन को मारने की योजना बनाई थी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: Indore News

Recent Posts

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST