<
Categories: Education

NEET 2026 Exam: नीट यूजी उम्मीदवार हो जाएं सावधान! आज ही पूरा करें ये जरूरी प्रोसेस, नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

NTA NEET UG 2026 Scribe Portal: एनटीए नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. उम्मीदवार जो कोई भी इसके लिए फॉर्म भरा है, वे तुरंत इस काम को पूरा कर लें, वरना दिक्कत हो सकती है.

NTA NEET UG 2026 Scribe Portal: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. एजेंसी ने स्क्राइब (सहायक लेखक) का विवरण जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया है. यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है और उम्मीदवार 21 अप्रैल रात 11:50 बजे तक ही अपने स्क्राइब की जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

NTA द्वारा उठाया गया यह कदम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में है. इसके साथ ही यह NEET आवेदन प्रक्रिया में पहले से शामिल उस प्रावधान के अनुरूप है, जिसमें PwD उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की घोषणा के बाद अपने स्क्राइब का चयन करने की अनुमति दी गई थी. इससे उम्मीदवारों को अधिक लचीलापन और सुविधा मिलती है.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ?

यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने NEET UG 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय “अपना स्क्राइब लाने” का विकल्प चुना था. ऐसे उम्मीदवार जब NTA के पोर्टल पर लॉग इन करेंगे, तो उन्हें अपने कैंडिडेट डैशबोर्ड पर “Register Scribe Details” का विकल्प दिखाई देगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन्होंने आवेदन के दौरान यह विकल्प नहीं चुना था, वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे.

स्क्राइब डिटेल्स कैसे करें जमा?

आधिकारिक परीक्षा सेवा पोर्टल पर जाएं.
आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें.
होम पेज पर “Register Scribe Details” बटन पर क्लिक करें.
स्क्राइब से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें.
सबमिट करने के बाद यह जानकारी “View Application Form” सेक्शन और कन्फर्मेशन पेज पर भी दिखाई देगी.

जानकारी भरते समय रखें सावधानी

NTA ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार स्क्राइब से जुड़ी जानकारी को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सावधानीपूर्वक जांच लें. गलत या अधूरी जानकारी भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. एक बार सबमिट करने के बाद अनावश्यक बदलाव करने से बचना चाहिए.

3 मई को होगी NEET UG 2026 परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को पूरे देश में पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा MBBS और BDS जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं.

सहायता के लिए संपर्क करें

यदि किसी PwD उम्मीदवार को स्क्राइब पोर्टल का उपयोग करने में समस्या आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं:

फोन: 011-40759000, 011-69227700
ईमेल: neetug2026@nta.ac.in
अंतिम सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अपनी स्क्राइब डिटेल्स जमा कर दें. साथ ही, नवीनतम अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST

एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…

Last Updated: November 9, 2026 10:01:21 IST

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST