<

‘अपने प्रेमी से अब…’, पत्नी का था अवैध संबंध! पति ने कुल्हाड़ी से काट दिए पैर, फिर कटे पांव को लेकर खुद थाने पहुंचा

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक शख्स ने अपनी पत्नी के पैर को कुल्हाड़ी से काट दिया. इसके बाद पति कटे हुए पैर को अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया.

Andhra Pradesh Crime: इन दिनों अवैध संबंध की वजह से कई रिश्ते बर्बाद होते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले से आया है. थोंडापी गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अफेयर के शक में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसका पैर काट दिया. यही नहीं आरोपी कटे हुए पैर को लेकर खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. दूसरी तरफ घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि लक्ष्मय्या को अपनी 33 साल की पत्नी भुलक्ष्मी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. इस वजह से दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता था. ऐसे ही एक झगड़े के बाद शख्स ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका दाहिना पैर काट दिया. इस दौरान वह अफेयर का आरोप लगाकर चिल्लाता रहा कि ‘अब प्रेमी से मिलकर दिखाओ.’

कटे हुए पैर को लेकर स्टेशन पहुंचा आरोपी पति

इसके बाद आरोपी पति कटे हुए पैर को अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया. दूसरी तरफ खून से लथपथ पत्नी वहीं पर पड़ी थी. उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी. लोगों ने जब भुलक्ष्मी को चीखते-चिल्लाते और खून से लथपथ पड़ा देखा को उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे.

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मय्या के खिलाफ हत्या की कोशिश और गंभीर हमले को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विजयनगरम में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी पति की हत्या

कुछ महीने पहले आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से पति की हत्या का मामला सामने आया था, जब पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया था. अवैध संबंध की वजह से शख्स ने अपनी पत्नी को डांटा था, जिसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने पति की हत्या करने का फैसला किया. बाद में मिलकर हत्या भी कर दी थी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST