बेंगलुरू में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया. उसने प्रेमी को सरप्राइज देने के लिए घर बुलाया और फिर आंखों पर पट्टी बांधकर आग के हवाले कर दिया. उसने इसकी वीडियो बनाते हुए उसे जिंदा जलते हुए देखा.
गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या
Bengaluru Crime News: बेंगलुरू में एक खौफनाक और दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसे सुन लोग कह रहे हैं कि क्या प्रेम का अंत इतना खौफनाक हो सकता है. यहां एक नाराज युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कुछ ऐसा कदम उठाया कि जिसे सुन आप भी सिर पकड़ लेंगे. दरअसल टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर उसे घर पर बुलाया. उसने कहा कि वो उसे नए तरीके से प्रपोज करना चाहती थी. इसके बाद जब प्रेमी वहां पहुंचा, तो उसने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी से बांध दिया. इसके बाद उसने प्रेमी को आग के हवाले कर दिया. उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया.
कहा जा रहा है कि प्रेमी काफी दिनों से अपनी प्रेमिका को नजरअंदाज कर रहा था, जिसके कारण वो नाराज थी. उसने उसे आग के हवाले कर दिया और इसकी वीडियो बनाई और सामने से उसे मरता हुआ देखती रही. पुलिस की तरफ से इस मामले में जानकारी दी गई है कि मृतक का नाम किरण है. आरोपी युवती और किरण दोनों की उम्र लगभग 27 साल है. दोनों एक ही टेलीकॉम सेंटर में काम करते हैं. दोनों लगभग एक साल से रिलेशन में थे. हालांकि कुछ दिनों से युवती को लग रहा था कि किरण उसे समय नहीं दे रहा है और नजरअंदाज कर रहा है.
मंगलवार को उसने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर पर बुलाया, जहां वो अपनी मां और भाई के साथ रहती थी. उस समय वो अपने घर में अकेली थी. किरण के घर पहुंचने पर दोनों काफी देर तक बातचीत करते रहे. इसके बाद युवती ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी पर बैठा दिया. वो इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रही थी. इसके बाद उसने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया, तो किरण ने इसका विरोध किया. इस पर उसने कहा कि वो किरण को खास अंदाज में प्रपोज करना चाहती है. इसके बाद किरण शांत हो गया और सरप्राइज का इंतजार करने लगा. तभी युवती ने उसके ऊपर लिक्विड डालकर आग लगा दी.
बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएल नागेश ने जानकारी दी कि महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के बाद साफ हो गया है कि उसने ही किरण की हत्या की है. इसका कारण पूछने पर उसने बताया कि दोनों के बीच बीते साल से प्रेम संबंध था. कुछ दिनों से किरण उसे नजरअंदाज कर रहा था, जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया.
Delhi Vegetable Market Price Today: दिल्ली की सब्ज़ी मंडी में आज के समय में सब्ज़ियों…
Benefits of Blue Tea: ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत दूध वाली चाय या कॉफी…
Shreyas Iyer T20 captaincy: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि श्रेयस…
D4vd murder case: 21 साल के अमेरिकी सिंगर d4vd ने एक टीन एज लड़की की…
Muzaffarnagar Monkey Hostage Newborn Baby: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बंदर ने बच्ची को बंधक…
दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं, जो न केवल फीचर्स और…