Jhansi Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में गैरमर्द से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला.
Jhansi Crime: पत्नी पर अवैध संबंध का शक, बहाने से बुलाकर मार डाला
Jhansi Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में हरिओम और धनदेवी की लव स्टोरी कुछ सालों बाद हेट स्टोरी में ऐसी तब्दील हुई कि दो लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. दोनों का बेटा करीब-करीब अनाथ हो गया. बताया जा रहा है कि लव मैरिज करने वाले हरिओम और धनदेवी के बीच शादी के 9 साल बाद शक का बीज ऐसा उपजा. पति जिसे सबसे ज्यादा प्यार करता था उसी पत्नी की कुल्हाड़ी की काटकर हत्या कर दी. हत्या का इरादा उसने पहले ही कर लिया था, इसलिए बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी को मायके से वापस ससुराल बुलाया. इसके बाद घर लौटते ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पत्नी ने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया. मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ-साथ ससुर को भी अरेस्ट कर लिया है.
पूरा मामला झांसी का है. आरोपी हरिओम विश्वकर्मा वर्ष 2016 में धनदेवी का भगा ले गया था. परिवार ने हरिओम पर केस दर्ज कराया था, लेकिन दोनों ने शादी कर ली. बालिग होने के चलते कोई पुलिस केस नहीं बना. धनदेवी मोंठ थाना क्षेत्र के चेलरा गांव की रहने वाली थी जबकि शादी के बाद वह पति हरिओम के साथ मध्य प्रदेश के टीमकगढ़ जिले के वीरपुरा गांव में रहने लगी थी.
आरोप है कि वर्ष 2016 में शादी के बाद ही हरिओम पत्नी धनदेवी पर शक करने लगा था. इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच बहस और कभी-कभार तो मारपीट की नौबत आ जाती थी. सालों की प्रताड़ना से तंग आकर धनदेवी पति हरिओम को छोड़कर 4 महीने पहले ही अपनी बहन के पास इंदरगढ़ी चली आई. इसके बाद खुद के पैरों पर खड़ी होने के लिए वह नौकरी भी करने लगी.
पत्नी के नौकरी करने की खबर सुनकर हरिओम आग बबूला हो गया. इसके बाद उसने हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी. इसके तहत हरिओम ने अपने बेटे की बीमारी का बहाना बनाया और पत्नी धनदेवी को घर बुला लिया. 8 अप्रैल, 2026 को रात में पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया. आरोप है कि पहले ससुर धनश्याम ने बहु धनदेवी से मारपीट की फिर कुल्हाड़ी बेटे हरिओम को थमा दी. कुल्हाड़ी हाथ में लेते ही पत्नी धनदेवी पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई.
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…