<

Breaking News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत; 25 से अधिक घायल

कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था. एक-दो जगह टक्कर मारते हुए गया था.

Katihar Accident News: बिहार के कटिहार जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोढ़ा थाना इलाके में हुआ है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. दरअसल, NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि इसके चपेट में आने से 2 बाइक पर सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में हालता में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था.

बस और पिकअप की हुई भिड़ंत

बताया जा रहा है कि जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

10 से अधिक लोगों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इस भीषण सड़क हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. बस सीधे पिकअप से टकरा गई, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था. इस हादसे में दो बाइक भी चपेट में आ गईं, बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत हो गई. लोगों ने कहा कि जिस वक्त हादसा हुआ सभी सहम गए. घायलों की मदद के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman
Tags: bihar news

Recent Posts

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

रेड के बीच विस्फोट से हड़कंप, दो सब-इंस्पेक्टर समेत 5 जख्मी, जेवरात बरामद

बिहार में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा…

Last Updated: April 11, 2026 21:23:12 IST

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया…

Last Updated: April 11, 2026 21:16:05 IST

Asha Bhosle Health Update: अत्यधिक थकान और सीने में…आशा भोसल की सेहत को लेकर आ गया लेटेस्ट अपडेट, जनाई भोसले ने किया क्लीयर

Asha Bhosle Health Update: देश की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:01:09 IST