<

एकतरफा प्यार में पार की सारी हदें! महिला के इनरवियर चुराने लगा आरोपी, सीने पर गुदवा लिया उसका नाम

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला का इनरवियर एक व्यक्ति चुराता था. जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो महिला से एकतरफा प्यार करता है और उसका नाम अपने सीने पर गुदवा चुका है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 25 साल के युवक को एक महिला के घर के बाहर से उसका इनरवियर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी मदद से बाद में पुलिस ने उसकी पहचान की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना इंदौर के चिमनगंज मंडी पुलिस थाना क्षेत्र की है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित मालवीय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वो उसी मोहल्ले में रहता है जहां वह महिला रहती है.

महिला ने क्या कहा?

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने देखा कि उसके घर के बाहर कपड़े सुखाने वाली रस्सी से उसका इनरवियर गायब था. पुलिस ने बताया कि कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर परिवार ने अपने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी. फुटेज में कथित तौर पर आरोपी को कपड़े सुखाने वाली रस्सी के पास जाते हुए देखा गया, जहां कई कपड़े सूखने के लिए टंगे हुए थे. शिकायत के अनुसार, फुटेज में आरोपी को सिर्फ महिला का इनरवियर उठाते हुए और उसे अपनी डेनिम पैंट की जेब में डालते हुए देखा गया, जिसके बाद वह चुपचाप वहां से चला गया. परिवार ने बताया कि रस्सी पर टंगे दूसरे कपड़ों को उसने बिल्कुल भी नहीं छुआ.

महिला से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

जब सीसीटीवी फुटेज से इनरवियर चोरी की पुष्टि हो गई तो महिला और उसके परिवार ने चिमनगंज मंडी पुलिस थाने में जाकर सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जमा कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को उसी कॉलोनी में ढूंढ़ निकाला, जहां शिकायतकर्ता महिला रहती है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है.

जिसमें चिमनगंज मंडी थाने के इंचार्ज गजेंद्र पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह उस महिला से एकतरफा प्यार करता है. उसने यह भी बताया कि उसने अपने सीने पर उस महिला के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है. पुलिस ने बताया कि BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Video: साहब मेरा अनाज खरीद लो…बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था किसान, हड़ताल के कारण नहीं बिकी तो फूट-फूटकर रोने लगा

क्या है मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना? किन गांवों का होगा चयन और कौन उठा सकेगा इसका लाभ, जानें डिटेल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Weight Loss Journey: कपिल शर्मा का वेट लॉस जर्नी, 63 दिन में 11 किलो वजन कम, क्या है 21-21-21 फॉर्मूला

Kapil Sharma Weight Loss Journey: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिर्फ 63 दिनों में 11…

Last Updated: April 3, 2026 18:07:27 IST

PAN Card: पेन कार्ड क्या है? वित्तीय लेन-देन में क्यों जरूरी, टैक्स समझने में कैसे करता है मदद?

PAN Card Full Form: PAN कार्ड, जिसे या परमानेंट अकाउंट नंबर कार्ड भी कहा जाता…

Last Updated: April 3, 2026 18:05:52 IST

पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! छठी बार मां बनीं सीमा हैदर, सचिन ने किया बेटे का नामकरण

पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं. गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे…

Last Updated: April 3, 2026 17:55:45 IST

कौन है काला जठेड़ी और उसकी पत्नी ‘लेडी डॉन’? तिहाड़ जेल में IVF से बच्चा पैदा करने की मिली थी इजाजत

जानिए कौन है गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी पत्नी 'लेडी डॉन' अनुराधा? 2020 की खूनी…

Last Updated: April 3, 2026 17:55:25 IST

जल्दी पतला होने का जुनून… क्या सच में वेट लॉस इंजेक्शन घटा देंगे वजन, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात

Weight loss injections Side effects: आजकल लोग जल्दी वजन घटाने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन…

Last Updated: April 3, 2026 17:50:11 IST

IPL 2026: वे शायद मुझसे जलते हैं… हार के बाद भड़के अजिंक्य रहाणे, बोले- ‘मेरे खिलाफ एजेंडा है’

अजिंक्य रहाणे हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए…

Last Updated: April 3, 2026 17:47:32 IST