<
Categories: हेल्थ

जल्दी पतला होने का जुनून… क्या सच में वेट लॉस इंजेक्शन घटा देंगे वजन, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात

Weight loss injections Side effects: आजकल लोग जल्दी वजन घटाने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन का खूब सहारा ले रहे हैं. इस ट्रेंड में उन लोगों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही, जिनकी हाल-फिलहाल में शादी होने वाली है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, असल में वेट लॉस इंजेक्शन उन लोगों के लिए ठीक हैं, जिन्हें मोटापा या टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याएं होती हैं. अब सवाल है कि, क्या इस इंजेक्शन के कुछ नुकसान भी हैं. जानिए इसके बारे में-

Weight loss injections Side effects: देशभर के युवाओं में परफेक्ट दिखने का ट्रेंड हद से ज्यादा बढ़ चुका है. कई ऐसे भी लोग हैं जो जल्दी वजन घटाने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन तक ले रहे हैं. इस ट्रेंड में उन लोगों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही, जिनकी हाल-फिलहाल में शादी होने वाली है. मोटे तौर पर कह सकते हैं कि, वेट लॉस इंजेक्शन अब प्री-वेडिंग तैयारी का हिस्सा बन चुके हैं. बड़े शहरों में क्लीनिक इसे खास पैकेज के रूप में ऑफर कर रहे हैं, जिसमें डाइट और फिटनेस प्लान भी शामिल होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, असल में वेट लॉस इंजेक्शन उन लोगों के लिए ठीक हैं, जिन्हें मोटापा या टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याएं होती हैं. ये पूरी प्रक्रिया डॉक्टर की निगरानी में होती है. 

बता दें कि, ये दवाएं भूख कम करने और शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हैं, जिससे धीरे-धीरे वजन घटता है. लेकिन, आज कुछ युवा बिना जानकारी के इस इंजेक्शन को ले रहे हैं, जो नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. अब सवाल है कि, क्या सच में वेट लॉस इंजेक्शन जल्दी वजन घटाते हैं? जल्दी पतला होने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन कितने कारगर? क्या वेट लॉस इंजेक्शन को कुछ नुकसान भी हैं? इस बारे में India News को बता रहे हैं अपोलो हॉस्पिटल नोएडा के सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. बीके रॉय- 

दवा की अधूरी जानकारी बढ़ा सकती जोखिम

डॉक्टर कहते हैं कि, कई युवा इसे ‘क्विक फिक्स’ के रूप में देख रहे हैं, जहां कम समय में ज्यादा असर पाने की उम्मीद रहती है. कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के सोशल मीडिया या जान-पहचान के आधार पर भी वेट लॉस इंजेक्शन को अपनाने लगते हैं, जो जोखिम बढ़ा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का ट्रेंड धीरे-धीरे आम होता जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई और सावधानियों को समझना बेहद जरूरी है.

युवाओं में क्यों बढ़ा वेट लॉस इंजेक्शन का क्रेज

आज के समय में सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फोटोशूट, वीडियोज और परफेक्ट लुक्स का ट्रेंड का क्रेज बढ़ा है, जिससे दूल्हा-दुल्हन दोनों पर अच्छा दिखने का दबाव बनता है. कई बार रिश्तों में भी लुक्स को लेकर टिप्पणियां या सुझाव मिलते हैं, जो मानसिक दबाव को और बढ़ा देते हैं. ऐसे में लोग जल्दी और आसान समाधान की तलाश में रहते हैं, जहां डाइट और एक्सरसाइज के बजाय इंजेक्शन उन्हें तेज नतीजे देते दिखते हैं. यही कारण है कि कई कपल इन दवाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

क्या वेट लॉस इंजेक्शन के कुछ नुकसान भी हैं?

डॉ. रॉय कहते हैं कि, बिना डॉक्टर की सलाह के वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. बता दें कि, इन दवाओं के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स में मतली, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी हो सकती है. यही नहीं, लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह पाचन तंत्र और हॉर्मोनल संतुलन को भी प्रभावित कर सकते हैं. कुछ मामलों में लोगों को अचानक कमजोरी या लो ब्लड शुगर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसके अलावा, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए बिना जांच और निगरानी के इनका उपयोग जोखिम भरा हो सकता है.

क्या इंजेक्शन छोड़ने से दोबार बढ़ जाएगा वजन?

कई लोग जल्दी वजन घटाने के लिए इंजेक्शन तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में इन्हें बंद कर देते हैं. डॉक्टर कहते हैं, ऐसा करने से शरीर फिर से अपनी पुरानी स्थिति में लौटने लगेगा और वजन बढ़ने का खतरा रहेगा. दरअसल, ये दवाएं भूख को कंट्रोल करती हैं और जब इन्हें अचानक बंद किया जाता है तो भूख पहले से ज्यादा लग सकती है. अगर इसके साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल न अपनाया जाए, तो वजन तेजी से वापस बढ़ सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी का शानदार रिजल्ट, कॉमर्स में 100% सफलता हासिल

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का रिजल्ट 100% रहा। वत्सल काबरा…

Last Updated: May 15, 2026 15:52:31 IST

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST

‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…

Last Updated: May 15, 2026 14:02:00 IST

Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच

बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…

Last Updated: May 15, 2026 13:28:02 IST

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST