Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > गोद ली बच्ची को मनहूस समझकर हाईवे पर छोड़ा, करोड़पति ने ममता को किया शर्मसार; कलेजा हो जाएगा छलनी

गोद ली बच्ची को मनहूस समझकर हाईवे पर छोड़ा, करोड़पति ने ममता को किया शर्मसार; कलेजा हो जाएगा छलनी

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. करोड़पति और उसकी पत्नी ने गोद ली हुई ढाई साल की बच्ची को मनहूस समझकर हाईवे पर छोड़ देगा.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 12:54:45 IST

Mobile Ads 1x1

MP Viral News: मध्य प्रदेश (MP News) के राजगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. राजगढ़ के एक कारोबारी पति-पत्नी ने अशुभ बताकर कथित तौर पर गोद ली हुई ढाई साल की बच्ची को श्योपुर नेशनल हाईवे-552 पर छोड़ दिया. इसको लेकर पति-पत्नी का मानना ता कि इस बच्ची के आने से उन्हें बदकिस्मती का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि जब से उन्होंने उसे गोद लिया था, तब से उनके कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था.

नतीजतन उसे बदकिस्मती की निशानी मानते हुए दंपति ने उसे हाईवे के एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया और अपनी गाड़ी लेकर वहां से चले गए.

पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति आकाश मूंदरा और उनकी पत्नी कृतिका मूंदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला श्योपुर जिले के मानपुर पुलिस थाने के अंतर्गत दर्ज किया गया था. दंपति को पूरा यकीन था कि यह बच्ची अशुभ है, उन्हें लगता था कि उसे गोद लेने के तुरंत बाद ही उनके कारोबार में गिरावट आनी शुरू हो गई थी. उनका मानना ​​था कि बच्ची को घर से निकाल देने से उनके कारोबार में फिर से खुशहाली लौट आएगी.

कब की है घटना?

बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 19 अप्रैल के आसपास हुई थी. श्योपुर के सोईकलां इलाके के पास नेशनल हाईवे-552 पर एक छोटी बच्ची अकेली और रोती हुई मिली थी. राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया. इसके बाद, बच्ची की पहचान करने और उसके परिवार वालों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए गए; इस खोज में मदद के लिए सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Crime: जश्न के बीच फैला मातम! बेटे की शादी से पहले पिता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पुलिस के मुताबिक दंपति एक धार्मिक तीर्थयात्रा पर निकले थे. जिसका मकसद खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करना था. अपनी यात्रा के दौरान श्योपुर इलाक में एक सुनसान जगह को देखकर उन्होंने बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया और आगे की यात्रा जारी रखी. इतनी कम उम्र की बच्ची को ऐसी हालत में छोड़ना एक बेहद गंभीर और अमानवीय कृत्य माना जा रहा है. ऐसे कृत्य की सभी निंदा कर रहे हैं.

करोड़पति हैं आरोपी

आरोपी परिवार करोड़पति कारोबारी है. मूंदरा परिवार की गिनती राजगढ़ के प्रमुख कारोबारी घरानों में होती है. उनके पास कई पेट्रोल पंप और अन्य विभिन्न संपत्तियां हैं. उनके कई व्यवसाय हैं, जिनमें एक पेट्रोल पंप भी शामिल है. इसके बावजूद इस तरह का कदम उठाया जाना समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत हैं.

MORE NEWS