Betul Accident News: बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में शामिल दूल्हों की बारात विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी. बाराती बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान दूल्हों के साथ चल रहा डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे भीड़ में जा घुसा.
बैतूल में भीड़ में घुसा डीजे वाहन
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. समारोह में शामिल बारात के दौरान एक डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया. हादसे में दूल्हा अनुल सरोदे, उसका भाई और कई अन्य लोग घायल हो गए.
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं.
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में शामिल दूल्हों की बारात विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी. बाराती बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान दूल्हों के साथ चल रहा डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे भीड़ में जा घुसा.
हादसे में दूल्हा अनुल सरोदे और उसका भाई घायल हो गए, जबकि अन्य कई लोगों को भी हल्की चोटें आईं.
घटना के बाद परिजनों ने डीजे वाहन की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि पुराने और कथित रूप से अनुपयुक्त वाहन को मॉडिफाई कर उपयोग में लाया जा रहा था, जो इस हादसे की बड़ी वजह बना.
फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है. समारोह में हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…