<
Categories: क्रिकेट

हार्दिक पांड्या की ‘अय्याशी’ तो कम ही नहीं हो रही… खरीद लिया एक और फ्लैट, माहिका के साथ रहने की प्लानिंग

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर खबर है कि उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ शिफ्ट होने वाले हैं.

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार वजह उनका आईपीएल में प्रदर्शन नहीं बल्कि नया फ्लैट खरीदना है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर खबर है कि उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी कुछ खबरें सामने आई हैं.  हाल में हार्दिक ने एक फेरारी कार भी खरीदी थी.

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार पांड्या ने मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में करीब 21.45 करोड़ रुपये का एक शानदार फ्लैट खरीदा है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि भारतीय ऑलराउंडर इस नए घर में महिका शर्मा के साथ रहेंगे, जो आईपीएल में अक्सर उन्हें सपोर्ट करती नजर आती है. हालांकि, इन खबरों के बावजूद न तो हार्दिक पांड्या और न ही उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस कथित प्रॉपर्टी खरीद को लेकर कोई बयान जारी किया है. फिलहाल ये खबरें केवल सोशल मीडिया अफवाहों पर आधारित नजर आती हैं.

30 करोड़ के फ्लैट में रहते हैं हार्दिक पांड्या

मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मुंबई के खार वेस्ट स्थित रुस्तमजी पारामाउंट में अपने आलीशान 8-BHK अपार्टमेंट में रहते हैं. इस लग्जरी प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जाती है और वह यहां पर लंबे समय से रह रहे हैं. हालांकि, फिलहाल हार्दिक पांड्या खराब दौर से गुजर रहे है. IPL 2026 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम ने शुरुआती 8 में से 6 मुकाबले गंवाए हैं. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम पर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का दबाव बढ़ गया है.

मुंबई की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है

वहीं, महिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सभी को पता है. दोनों कब शादी करेंगे इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं है. लेकिन दोनों एक साथ ही हमेशा नजर आते हैं. फिलहाल, पांड्या का पूरा ध्यान मुंबई इंडियंस की स्थिति सुधारने पर होगा. हालांकि, मुंबई इंडियंस तो अब लगभग टूर्नामेंट से बाहर ही हो चुकी है. सभी मैच जीतने के बावजूद वे सिर्फ 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST