Shivpuri Latest News: शिवपुरी में एक व्यापारी ने खुद को गोली मेर ली. परिजनों ने उन्हें तुरंत बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया. गुना पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शिवपुरी में ज्वेलर ने की आत्महत्या
MP News: शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार दोपहर एक ज्वेलरी कारोबारी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय संदीप सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने अपने घर में पिस्टल से सिर में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर संदीप खून से लथपथ हालत में मिले.
परिजनों ने उन्हें तुरंत बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया. गुना पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल अवैध हो सकती है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है. आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.
सूत्रों के अनुसार, कारोबारी के आईपीएल सट्टे में आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बदरवास थाना प्रभारी एसआई शिखा तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…