Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Bhopal News: पत्नी ने 1.5 करोड़ में क्यों कर दिया पति को उसकी प्रेमिका के हवाले?, चर्चा का विषय बना यह केस

Bhopal News: पत्नी ने 1.5 करोड़ में क्यों कर दिया पति को उसकी प्रेमिका के हवाले?, चर्चा का विषय बना यह केस

Bhopal News: भोपाल में एक महिला ने अपने पति को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर उसे चाहने वाली एक प्रेमिका के हवाले कर दिया. आखिर पूरा मामला क्या है, जानिए इस खबर में?

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 14, 2026 11:47:49 IST

Mobile Ads 1x1

Bhopal News: आप सभी ने फिल्म ‘जुदाई’ तो देखी ही होगी, जिसमें अभिनेत्री अपने पति को पैसों के लिए दूसरी औरत को बेच देती है. इसी तरह की एक घटना भोपाल में भी देखने को मिली है. भोपाल में एक महिला ने अपने पति को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर उसे चाहने वाली एक प्रेमिका के हवाले कर दिया. यह मामला कुटुंब न्यायालय भोपाल से सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्तों में हुआ यह समझौता फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.अब इस डील की कई लोग चर्चा कर रहे हैं. लोगों के द्वारा बताया गया कि यह मामला केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी से जुड़ा है. अपने से 10 साल बड़ी 54 वर्षीय दफ्तर में काम करने वाली महिला से उसे प्यार हो गया था, ऐसे में महिला ने 27 लाख रुपए नगद और एक डुप्लेक्स अधिकारी की पत्नी को देकर उसे अपना बना लिया. 

यह महिला भी उस इंसान के साथ काम करती थी. दोनों में काम के दौरान नजदीकियां बढ़ने लगीं और पति का अपनी पत्नी से दूरियां होने लगी. इससे परिवार में हर दिन लड़ाई होना शुरू हो गया. घर में कलह मचनी शुरू हो गई. रोज-रोज का यह ड्रामा बच्चों पर भी नेटेटिव असर डालने लगा. शादीशुदा महिला के तीन बच्चे हैं. एक 16 साल का बेटा और 12 साल की दो बेटियां. मामले को लेकर बड़ी बेटी ने कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई. कोर्ट ने माता-पिता को काउंसलिंग के लिए बुलाया. 

पत्नी को तलाक का निर्णय लिया

काउंसलिंग के दौरान पति ने इस बात को स्वीकारा वह अपनी पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका संग रहना चाहता है. पति ने बताया कि रोड लड़ाई से उसका मन घर आने का नहीं करता. वह बेटियों से प्यार करता है लेकिन पत्नी के साथ नहीं रह सकता है. काउंसलिंग करने वालों के अनुसार, यह केस पांच साल तक चला लेकिन पति-पत्नी के बीच दोबारा विश्वास कायम नहीं हो सका. इससे समझौता होने में समस्या बनी रही और फिर मामला तलाक तक पहुंचा. ऐसे मे बात समझौते पर आ गई. 

ऐसे हुआ समझौता 

अधिकारी की पत्नी ने कहा कि वह अपने बच्चों का फ्यूचर सेफ रखना चाहती है. ऐसे में पत्नी ने बच्चों की खातिर भविष्य को लेकर 1 डुप्लेक्स फ्लैट और 27 लाख रुपए नगद की डिमांड रखी थी. पत्नी के इस प्रपोजल को पति की माशूका ने एक्सेप्ट कर लिया और समझौता हुआ. अधिकारी की प्रेमिका ने उसकी पत्नी को पैसे और फ्लैट दे दिया. इस समझौते की वजह से भोपाल का यह केस काफी चर्चा का विषय बन गया.

MORE NEWS

Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Bhopal News: पत्नी ने 1.5 करोड़ में क्यों कर दिया पति को उसकी प्रेमिका के हवाले?, चर्चा का विषय बना यह केस

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 14, 2026 11:47:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS