Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पड़ोसन ने अपनी बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या कर दी. वजह थी उधार के 500 रुपये. हैरानी की बात है कि वो महिला के घर से ज्वेलरी और बुजुर्ग के नकली दांत तक ले गए.
महिला ने 500 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला का किया कत्ल
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां महज 500 रुपये के विवाद में एक महिला पर अपनी बुजुर्ग पड़ोसन की हत्या करने का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर से सोने के गहने, नकदी और बुजुर्ग के सोने के नकली दांत तक लेकर फरार हो गई. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 45 वर्षीय रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत के रूप में हुई है. मृतका 60 वर्षीय कलरी देवी उसकी पड़ोसन थीं. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन रेखा ने कलरी देवी से 500 रुपये उधार मांगे थे. बुजुर्ग महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में रेखा ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया और उनका गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में थी.
आरोप है कि हत्या के बाद रेखा ने कलरी देवी के शरीर से सोने के गहने और उनके सोने के नकली दांत निकाल लिए. इसके अलावा वह घर में रखी नकदी भी लेकर चली गई. इस अजीबोगरीब लूट ने पुलिस को भी चौंका दिया. 6 नवंबर को हमीदिया अस्पताल से बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
शुरुआत में मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट का केस दर्ज किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई और उसकी जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए. शक के आधार पर रेखा से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के मुताबिक उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. आरोपी का पहले भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है. फिलहाल उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: MP Crime: वर्षा का बन गया था वेल्डर फैजान से अवैध संबंध! वॉयस रिकॉर्डर सुन पति खो बैठा होश, कर दिया बड़ा कांड
Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान की देशभक्ति वाली युद्ध-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिवाली की एक रात पहले पति-पत्नी में झगड़ा…
Hapur Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक पोते ने अपनी दादी का सपना…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर…
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले…
Raebareli News: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और…