Raebareli News: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई थी. हालांकि, उसकी उम्र महज 13 साल होने के कारण कानून के तहत कार्रवाई की गई.
रायबरेली में 13 साल की लड़की ने बच्ची को दिया जन्म
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक हैरान और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. मूल रूप से अमेठी जिले के शिवरतनगंज की रहने वाली लड़की ने अपने ही रिश्तेदार पर रेप का आरोप लगाया था. फिलहाल मां और नवजात बच्ची दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव रिश्ते में उसके चचेरे मामा का बेटा है. शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई थी. हालांकि, उसकी उम्र महज 13 साल होने के कारण कानून के तहत कार्रवाई की गई. कानून के मुताबिक, नाबालिग की सहमति यौन संबंधों को वैध नहीं बनाती. इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
फिलहाल लड़की और नवजात बच्ची अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों की टीम दोनों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और उनकी देखभाल की जा रही है. महज 13 साल की उम्र में किशोरी के मां बनने की इस घटना ने बाल सुरक्षा और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Delhi Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. छठ…
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार मिनी ट्रक में जा…
Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों…
Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर…
India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…
Ghaziabad Crime: 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी और एक…