<

Watch Video: दादी का सपना पोते ने किया पूरा! हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा युवक, देखने को उमड़ी भीड़

Hapur Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक पोते ने अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी. वो शादी के दिन हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर पहुंचा.

Hapur Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. आमतौर पर दूल्हा घोड़ी या सजी-धजी कार में बैठकर बारात लेकर पहुंचता है लेकिन यहां दूल्हे ने अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए आसमान का रास्ता चुना. मेरठ से दूल्हा हीरा राणा हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने हापुड़ पहुंचा. गांव में जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, वहां लोगों का हुजूम जमा हो गया. हर कोई इस अनोखी बारात को अपनी आंखों में कैद करना चाहता था.

दादी ने देखा था सपना

इस शादी की सबसे खास बात सिर्फ हेलीकॉप्टर से बारात लाना नहीं बल्कि इसके पीछे छिपी एक भावुक कहानी है. दरअसल, दूल्हे हीरा राणा की दादी ने करीब 18 साल पहले एक सपना देखा था. उनकी इच्छा थी कि जब परिवार में पोते की शादी हो तो वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने जाए. दादी ने उस समय अपने इस अरमान का जिक्र किया था. पोते हीरा राणा ने उनकी यह बात दिल में बसा ली और एक दिन इसे पूरा करने का संकल्प ले लिया.

पोते ने शादी के दिन निभाया वादा

समय बीतता गया और आखिरकार हीरा राणा की शादी का दिन आ गया. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी दादी को दिया हुआ 18 साल पुराना वादा निभाने का फैसला किया. वह मेरठ से हेलीकॉप्टर के जरिए हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र स्थित गांव देहरा पहुंचे. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी फिल्मी नजारे से कम नहीं था.

हेलीकॉप्टर में दुल्हन को लेकर हुआ विदा

हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस अनोखी बारात को देखने के लिए उत्साहित नजर आए. लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस खास पल के वीडियो बनाए. शादी की रस्में पूरी होने के बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा कराकर ले गए.

ये भी पढ़ें: Watch Video: बेजुबान का क्या कसूर? पटाखों के शोर से सहमा नन्हा बंदर, मां ने सीने से लगाकर बचाया; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

चीनी सैनिकों को मार के साथ सलाह भी… एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का है भाईजान की मातृभूमि, वाहवाही कर रहे फैंस

Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान की देशभक्ति वाली युद्ध-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन…

Last Updated: November 10, 2026 23:20:40 IST

महज 500 रुपये के लिए पड़ोसन की हत्या! सोने के गहने ही नहीं, नकली दांत भी निकाल ले गई महिला

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पड़ोसन ने अपनी बुजुर्ग पड़ोसन…

Last Updated: November 10, 2026 22:51:51 IST

Watch Video: दिवाली की रात बेटे को मारने की धमकी, बेरोजगार पिता ने कर दी हत्या, कब्र से निकाली गई लाश

Watch Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिवाली की एक रात पहले पति-पत्नी में झगड़ा…

Last Updated: November 10, 2026 22:37:32 IST

प्रेमिका से मिलने आधी रात घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर गांव वालों के सामने करा दी शादी!

Watch Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर…

Last Updated: November 10, 2026 21:40:02 IST

रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी शरीफ खान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर वारदात के बाद फरार

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले…

Last Updated: November 10, 2026 21:35:07 IST

UP: रायबरेली में ममेरे भाई ने किया 13 साल की नाबालिग बहन का रेप, फिर उसी से शादी करना चाहती थी पीड़िता, अब बच्ची को दिया जन्म

Raebareli News: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और…

Last Updated: November 10, 2026 20:56:30 IST