<

Watch Video: दिवाली की रात बेटे को मारने की धमकी, बेरोजगार पिता ने कर दी हत्या, कब्र से निकाली गई लाश

Watch Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिवाली की एक रात पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. इस दौरान पति ने गुस्से में बेटे को मार देने की बात कही. अगले दिन महिला अपने काम पर चली गई और बाप ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी.

Watch Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. जिस पिता की गोद में नौ महीने का मासूम खेलता था, उसी पर अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि बच्चे की मौत के बाद उसके शव को दफना भी दिया गया. अब मां की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से मासूम का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने आरोपी पिता अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

दिवाली की रात हुआ था विवाद

मामला गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के बयाना गांव का है. बच्चे की मां प्रियंका के मुताबिक, दिवाली की रात पति अभिषेक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि गुस्से में अभिषेक ने अपने ही नौ महीने के बेटे को मारने की धमकी दी थी. प्रियंका का कहना है कि पति बेरोजगार था और वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती थी. दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी.

काम से लौटी मां तो घर में पसरा था सन्नाटा

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की सुबह वह काम पर गई थी. घर पर पति अभिषेक, मासूम बेटा और ननद मौजूद थे. सुबह करीब 11 बजे जब वह वापस लौटी और बेटे के बारे में पूछा तो अभिषेक ने बताया कि बच्चा कमरे में सो रहा है. जब प्रियंका कमरे में पहुंची तो बेटे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी. आरोप है कि बच्चे के गले पर खरोंच और निशान भी दिखाई दे रहे थे.

मौत को सामान्य बताकर दफनाने का आरोप

प्रियंका का आरोप है कि अभिषेक ने बच्चे की मौत को सामान्य बताने की कोशिश की और शव को दफनाने का दबाव बनाया. बाद में बच्चे को गांव के पास दफना दिया गया. प्रियंका ने अपने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बच्चे के गले पर निशान होने से जुड़े फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं.

कब्र से निकाला गया मासूम का शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए वेव सिटी पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया. 10 नवंबर को नामित मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर बच्चे का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: Watch Video: बेजुबान का क्या कसूर? पटाखों के शोर से सहमा नन्हा बंदर, मां ने सीने से लगाकर बचाया; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

चीनी सैनिकों को मार के साथ सलाह भी… एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का है भाईजान की मातृभूमि, वाहवाही कर रहे फैंस

Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान की देशभक्ति वाली युद्ध-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन…

Last Updated: November 10, 2026 23:20:40 IST

महज 500 रुपये के लिए पड़ोसन की हत्या! सोने के गहने ही नहीं, नकली दांत भी निकाल ले गई महिला

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पड़ोसन ने अपनी बुजुर्ग पड़ोसन…

Last Updated: November 10, 2026 22:51:51 IST

Watch Video: दादी का सपना पोते ने किया पूरा! हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा युवक, देखने को उमड़ी भीड़

Hapur Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक पोते ने अपनी दादी का सपना…

Last Updated: November 10, 2026 22:07:45 IST

प्रेमिका से मिलने आधी रात घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर गांव वालों के सामने करा दी शादी!

Watch Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर…

Last Updated: November 10, 2026 21:40:02 IST

रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी शरीफ खान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर वारदात के बाद फरार

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले…

Last Updated: November 10, 2026 21:35:07 IST

UP: रायबरेली में ममेरे भाई ने किया 13 साल की नाबालिग बहन का रेप, फिर उसी से शादी करना चाहती थी पीड़िता, अब बच्ची को दिया जन्म

Raebareli News: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और…

Last Updated: November 10, 2026 20:56:30 IST