Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले के दोषी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने दोषी शरीफ खान को गोलियों से भून दिया.
रामपुर में CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले के दोषी की हत्या
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रामपुर के CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए चर्चित आतंकी हमले के मामले में दोषी ठहराए गए शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
शरीफ खान का नाम रामपुर के CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए उस हमले से जुड़ा था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस हमले में आठ लोगों की जान चली गई थी. मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद शरीफ खान को दोषी करार दिया गया था. इसके बाद उसने अपनी सजा पूरी की और जेल से रिहा होकर घर लौट आया था.
जानकारी के मुताबिक, शरीफ खान की हत्या अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले. अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है और न ही हमलावरों की पहचान हो सकी है.
इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या शरीफ खान की हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने आना बाकी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.
Watch Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर…
Raebareli News: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ रहने और…
Delhi Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. छठ…
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार मिनी ट्रक में जा…
Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों…
Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर…