<

घर में ऐसा क्या चल रहा था… पुलिसवाले दुल्हन को लेकर आ गए थाने; दूल्हा भी पहुंचा भागा-भागा

Bride Groom Reach Pilice Station: बरात में ऐसा किया हुआ जो पुलिसवालों को दूल्हा-दुल्हन तक को थाने लाना पड़ा. पूरा मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है.

Bride Groom Reach Pilice Station: ‘जिस बरात में फूफा-जीजा ना रूटे य़ा फिर लड़ाई ना हो वह शादी ही क्या?’ यह कथन  या करें जुमला यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मशहूर है. अब एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के कटनी से आया है, जहां पर पुलिसवालों ने ना केवल बरातियों की जमकर कुटाई की बल्कि दूल्हा-दुल्हन तक को पकड़कर थाने ले गाए. जहां दूल्हे को अपनी शादी में मंडप में दुल्हन के साथ फेरे लगाने थे, वहीं वह थाने के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हुआ. दरअसल, पुलिस वाले दुल्हे के साथ दुल्हन को भी थाने लेकर आए और कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद दूल्हा-दुल्हन को सुबह 4 बजे छोड़ा गया. जिन दो पुलिसवालों (सौरभ सोनी और सिद्धार्थ) पर बरातियों की पिटाई के आरोप लगे उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि बरातियों में आपस में लड़ाई हो रही थी. इसकी सूचना पर पहुंचे थे. सवाल यह है कि फेरे से कुछ घंटे पहले दूल्हा-दुल्हन को थाने क्यों लेकर चले गए.

क्या है विवाद

पुलिस द्वारा दूल्हा-दुल्हन समेत बरातियों की पिटाई करने और शादी का सत्यानाश करने का यह मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है. बताया जा रहा है कि बरात में शामिल कुछ लोग आपस में किसी मुद्दे पर भिड़ गए. नौबत मारपीट तक की आई गई. इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचते शादी वाले घर में घुसकर बरात में शामिल लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया.

दूल्हा-दुल्हन को भी पकड़ कर ले गए थाने

पुलिसवालों ने जहां कई बरातियों की डंडों से पिटाई की. इसके बाद  उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को पकड़कर थाने ले जाकर हिरासत में ले लिया. कई घंटे बाद सुबह 4 बजे रिहा किया. इसके बाद ही शादी संपन्न हो सकी. 

पुलिस को आरोप, बरातियों ने फेंके पत्थर

उधर, शिकायत मिलने पर SP ने सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ राय और सौरभ सोनी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया. उधर, पुलिस का कहना है कि बरात में शामिल लोग आपस में ही झगड़ा कर रहे थे. इसी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी.पुलिस का आरोप है कि लोगों ने खुद ही पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था. वहीं, यह मामला यानी विवाद कहां से शुरू हुआ? इसकी जानकारी तो नहीं लग पाई है, लेकिन यह शादी जरूर खराब हो गई. बरातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी लंबे समय तक शादी के दौरान इस घटना को याद रखेंगे.

तो इसलिए हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर हो जाने की वजह से दूल्हे की बरात 2 घंटे देर से पहुंची. इस पर DJ बजाने से मना कर दिया, क्योंकि 11:00 बजे उसकी दूसरी जगह बुकिंग थी. इसी बात पर बरात वालों ने मिलकर DJ वाले को पीट दिया. इस के बाद DJ वाले ने पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने बरात वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ-साथ DJ वाला भी पागलों की तरह लाठियां बरसा रहा था. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: Katni News

Recent Posts

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST