Bride Groom Reach Pilice Station: ‘जिस बरात में फूफा-जीजा ना रूटे य़ा फिर लड़ाई ना हो वह शादी ही क्या?’ यह कथन या करें जुमला यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मशहूर है. अब एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के कटनी से आया है, जहां पर पुलिसवालों ने ना केवल बरातियों की जमकर कुटाई की बल्कि दूल्हा-दुल्हन तक को पकड़कर थाने ले गाए. जहां दूल्हे को अपनी शादी में मंडप में दुल्हन के साथ फेरे लगाने थे, वहीं वह थाने के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हुआ. दरअसल, पुलिस वाले दुल्हे के साथ दुल्हन को भी थाने लेकर आए और कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद दूल्हा-दुल्हन को सुबह 4 बजे छोड़ा गया. जिन दो पुलिसवालों (सौरभ सोनी और सिद्धार्थ) पर बरातियों की पिटाई के आरोप लगे उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि बरातियों में आपस में लड़ाई हो रही थी. इसकी सूचना पर पहुंचे थे. सवाल यह है कि फेरे से कुछ घंटे पहले दूल्हा-दुल्हन को थाने क्यों लेकर चले गए.
क्या है विवाद
पुलिस द्वारा दूल्हा-दुल्हन समेत बरातियों की पिटाई करने और शादी का सत्यानाश करने का यह मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है. बताया जा रहा है कि बरात में शामिल कुछ लोग आपस में किसी मुद्दे पर भिड़ गए. नौबत मारपीट तक की आई गई. इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचते शादी वाले घर में घुसकर बरात में शामिल लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया.
मध्य प्रदेश के कटनी में शादी वाले घर में घुसी पुलिस ने बारातियों को डंडे से पीटा। दूल्हा–दुल्हन को पकड़कर थाने ले गए, सुबह 4 बजे छोड़ा, तब जाकर शादी हो पाई। SP ने सब इंस्पेक्टर सिद्धार्थ राय और सौरभ सोनी को हटाकर पुलिस लाइन में भेजा।
इधर, पुलिस का कहना है कि बाराती आपस में लड़ाई… pic.twitter.com/qhZFa2z7Kx
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 22, 2026
दूल्हा-दुल्हन को भी पकड़ कर ले गए थाने
पुलिसवालों ने जहां कई बरातियों की डंडों से पिटाई की. इसके बाद उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को पकड़कर थाने ले जाकर हिरासत में ले लिया. कई घंटे बाद सुबह 4 बजे रिहा किया. इसके बाद ही शादी संपन्न हो सकी.
पुलिस को आरोप, बरातियों ने फेंके पत्थर
उधर, शिकायत मिलने पर SP ने सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ राय और सौरभ सोनी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया. उधर, पुलिस का कहना है कि बरात में शामिल लोग आपस में ही झगड़ा कर रहे थे. इसी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी.पुलिस का आरोप है कि लोगों ने खुद ही पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था. वहीं, यह मामला यानी विवाद कहां से शुरू हुआ? इसकी जानकारी तो नहीं लग पाई है, लेकिन यह शादी जरूर खराब हो गई. बरातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी लंबे समय तक शादी के दौरान इस घटना को याद रखेंगे.
तो इसलिए हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर हो जाने की वजह से दूल्हे की बरात 2 घंटे देर से पहुंची. इस पर DJ बजाने से मना कर दिया, क्योंकि 11:00 बजे उसकी दूसरी जगह बुकिंग थी. इसी बात पर बरात वालों ने मिलकर DJ वाले को पीट दिया. इस के बाद DJ वाले ने पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने बरात वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ-साथ DJ वाला भी पागलों की तरह लाठियां बरसा रहा था. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.