Rewa News: एमपी के रीवा में UltraTech Cement की माइंस में एक भारी चट्टान महिला के ऊपर गिरने से वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रीवा अल्ट्राटेक माइंस हादसा
MP News: रीवा जिले के ग्राम पंचायत बैजनाथ क्षेत्र स्थित UltraTech Cement की माइंस में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. खदान में काम के दौरान ऊपर से भारी चट्टान गिरने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतका की पहचान सुमित्रा साकेत, निवासी ग्राम बैजनाथ, के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार सुबह अपने पति और ससुर के साथ ट्रैक्टर लेकर खदान में पत्थर निकालने गई थी. इसी दौरान जब वह खदान के निचले हिस्से में कार्य कर रही थी, तभी अचानक ऊपरी हिस्से से एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी.
चट्टान सीधे सुमित्रा के ऊपर गिरने से वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही नौबस्ता और चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन और अवैध खनन गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए खदानों में खतरनाक तरीके से सीधे घाट खड़े कर दिए गए हैं. साथ ही, लगातार की जा रही भारी ब्लास्टिंग से चट्टानें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बढ़ गया है.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर और डंपर चालक वहां से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह हादसा एक बार फिर खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…