Rajgarh News: कालीपीठ क्षेत्र में अचानक चीते की मौजूदगी देखी गई, जिससे पूरा इलाका कुछ देर के लिए जंगल सफारी जैसा प्रतीत होने लगा. सड़क किनारे और खुले क्षेत्र में चीते की गतिविधियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे.
राजगढ़ में दिखा चीता
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में उस समय लोगों में उत्साह और हैरानी का माहौल बन गया, जब एक चीता खुले क्षेत्र में चहलकदमी करता नजर आया. इस दुर्लभ दृश्य को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपीठ क्षेत्र में अचानक चीते की मौजूदगी देखी गई, जिससे पूरा इलाका कुछ देर के लिए जंगल सफारी जैसा प्रतीत होने लगा. सड़क किनारे और खुले क्षेत्र में चीते की गतिविधियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे. कई लोगों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो भी बनाया.
जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा-कुंडलिया जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं और आसपास के वन क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से जंगली जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है. माना जा रहा है कि यही कारण है कि वन्यजीव अब आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. वन अधिकारियों ने बताया कि संभवतः यह चीता आसपास के जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया है.
प्रशासन और वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे चीते से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उसे उकसाने का प्रयास न करें. साथ ही, क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है.
वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…